एशियाई पुरुष अंडर-20 वॉलीबॉल चैम्पियनशिप : भारत ने जीता रजत पदक

News Hindi Samachar
नई दिल्ली: भारतीय पुरुष अंडर-20 टीम ने बहरीन के रिफा में आयोजित 21वीं एशियाई वॉलीबॉल चैम्पियनशिप में रजत पदक हासिल किया। भारतीय टीम स्वर्ण पदक मुकाबले में ईरान से 3-1 से (12-25, 19-25, 25-22, 15-25) हार गई। भारत ने 20 साल के अंतराल के बाद 17 एशियाई देशों के बीच चैंपियनशिप में रजत पदक हासिल किया। भारतीय टीम के कप्तान दुष्यंत सिंह जाखड़ को ‘बेस्ट ब्लॉकर ऑफ एशिया अवार्ड’ से सम्मानित किया गया, जबकि कार्तिकेयन को एशियाई वॉलीबॉल परिसंघ द्वारा ‘बेस्ट लिबरो ऑफ एशिया अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही भारतीय अंडर -20 वॉलीबॉल टीम ने एफआईवीबी वॉलीबॉल मेन्स यू 21 वर्ल्ड चैंपियनशिप 2023 के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। पूरे टूर्नामेंट के दौरान टीम के कप्तान दुष्यंत सिंह जाखड़, अमन कुमार, तनिश, समीर चौधरी, अजीत शेखो, हर्षित गिरी, सचिन डागर और लिबरो कार्तिकेयन ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। भारतीय टीम द्वारा रजत पदक हासिल करने पर प्रो. (डॉ.) अच्युत सामंत, (संसद सदस्य और अध्यक्ष, वीएफआई), रामावतार सिंह जाखड़ (कार्यकारी उपाध्यक्ष – सीजेड, एवीसी), अनिल चौधरी (महासचिव) और सुनील तिवारी (कोषाध्यक्ष और सदस्य वॉलीबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया) ने सभी खिलाड़ियों और कोचों को उनके जबरदस्त और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कांग्रेस ने जोशीमठ मे फूंका भाजपा सरकार का पुतला

जोशीमठ: अधीनस्थ सेवा चयन आयोग व सहकारिता भर्ती घोटाला एवं खनन अनियमितताओं के खिलाफ सीमान्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते राज्य सरकार का पुतला दहन किया। जोशीमठ के नटराज चौक पर आयोजित पुतला दहन कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह रावत ने कहा भाजपा सरकार ने उत्तराखंड के बेरोजगार […]
कांग्रेस ने जोशीमठ मे फूंका भाजपा सरकार का पुतला

You May Like