ज्वालापुर स्थित हरिलोक कॉलोनी में मृत कौवा मिलने से लोगों में भय का माहौल

News Hindi Samachar
ज्वालापुर स्थित हरिलोक कॉलोनी में मृत कौवा मिलने से लोगों में भय का माहौल

हरिद्वार। उपनगरी ज्वालापुर स्थित हरिलोक कॉलोनी में मृत कौवा मिलने से लोगों में भय का माहौल व्याप्त है। कॉलोनीवासियों ने मृत कौए की सूचना डीएम से लेकर सभी संबंधित अधिकारियों को दी, लेकिन किसी ने भी सूचना पर संज्ञान नहीं लिया। इससे कॉलोनीवासियों में खासी नाराजगी व्याप्त है।
बताते चलें कि मंगलवार को हरिलोक आवासीय कॉलोनी के एच- क्लस्टर में प्रातः 10:00 बजे कॉलोनीवासियों ने एक मृत कौवे को देखा। बर्ड फ्लू की आशंका से लोग भय से सिहर गये। कौवे को देखने के लिए कालोनी लोग इकट्ठा होने लगे। इसी बीच कॉलोनी में रहने वाले अधिवक्ता सागर कुमार ने डीएम, सीएमओ, डीएफओ सहित सभी संबंधित अधिकारियों को फोन पर सूचना देने का प्रयास किया। लेकिन किसी ने भी उनका फोन रिसीव नहीं किया। बर्ड फ्लू की आशंका से लोगों में भय है। लोगों ने तत्कालीन कौवे को मौके से हटाने की मांग की है। खबर लिखे जाने तक कौवे को देखने कोई अधिकारी नहीं पहुंचा इससे कॉलोनीवासियों में खासी नाराजगी व्याप्त है। वहीं रामनगर कालोनी से भी एक कबूतर के मरने की खबर है।


हरिलोक आवासीय समिति के सचिव पवन कुमार जी, विधि सलाहकार सागर कुमार, अध्यक्ष जगपाल तोमर, अचलेश अग्रवाल सहित अन्य लोगों ने संबंधित आकाश अधिकारियों के लापरवाही पर खासी नाराजगी जताई है। लोगों का कहना है कि किसी प्रकार के अनहोनीहानि होने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ उचित कार्यवाही की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन भी किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुम्भ मेला पुलिस महानिरीक्षक द्वारा मकर संक्रांति पर ड्यूटी करने वाले पुलिस बल की ब्रीफिंग

हरिद्वार। दिनांक 13.01.2021 को भल्ला इंटर कॉलेज स्टेडियम मायापुर हरिद्वार में मकर संक्रांति स्नान पर्व पर ड्यूटी करने वाले पुलिस बल की ब्रीफिंग की गई। ब्रीफिंग की अध्यक्षता श्री संजय गुंज्याल पुलिस महानिरीक्षक कुम्भ मेला 2021 हरिद्वार द्वारा की गई। सर्वप्रथम श्री आयुष अग्रवाल पुलिस अधीक्षक यातायात कुम्भ मेला 2021 […]
कुम्भ मेला पुलिस महानिरीक्षक द्वारा मकर संक्रांति पर ड्यूटी करने वाले पुलिस बल की ब्रीफिंग

You May Like