आयुर्वेद हमारी प्राचीन ज्ञान परंपरा और समृद्ध विरासत का महत्वपूर्ण अंग- मुख्यमंत्री धामी

News Hindi Samachar

आयुर्वेद दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने की भगवान धन्वन्तरि की पूजा-अर्चना 

देहरादून। आयुर्वेद दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में भगवान धन्वन्तरि की पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों के बेहतर स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आयुर्वेद भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है। स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और विभिन्न रोगों से बचाव में आयुर्वेद की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद केवल उपचार की पद्धति ही नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन जीने की समग्र दृष्टि भी प्रदान करता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आयुर्वेद और भारत की पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को देश ही नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी नई पहचान मिल रही है। उन्होंने आयुर्वेद की प्राचीन परंपराओं को आधुनिक चिकित्सा व्यवस्था के साथ आगे बढ़ाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को भी महत्वपूर्ण बताया।

Next Post

मुख्य सचिव ने किया आईआईएम काशीपुर के देहरादून कैंपस का भूमिपूजन

विद्यार्थियों को मैनेजमेंट के क्षेत्र में उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्राप्त करने के बेहतर अवसर होंगे प्राप्त- मुख्य सचिव देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने बुधवार को देहरादून में भारतीय प्रबन्धन संस्थान (आईआईएम) काशीपुर के देहरादून कैंपस का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने आईआईएम काशीपुर का कैंपस देहरादून में […]
मुख्य सचिव ने किया आईआईएम काशीपुर के देहरादून कैंपस का भूमिपूजन

You May Like