लंबित मांगों को लेकर आक्रोशित आयुर्वेदिक डॉक्टरों ने किया धरना प्रदर्शन

News Hindi Samachar

देहरादून।आयुर्वेद निदेशालय में लंबित मांगों को लेकर भारी संख्या में आक्रोशित आयुर्वेदिक यूनानी डॉक्टरों ने धरना प्रदर्शन किया । आयुर्वेदिक डॉक्टरों की लंबित मांगों के निराकरण के लिए सरकार से मांग की गई।

राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, उत्तराखंड के स्टेट मीडिया कोर्डिनेटर डॉ० डी० सी० पसबोला ने बताया कि सुबह से ही आयुर्वेद निदेशालय में बड़ी संख्या में आयुर्वेदिक डॉक्टर जुटने शुरू हो गए थे। सुबह से लेकर शाम तक सभी डॉक्टर धरने में डटे रहे।

धरने में प्रदेश अध्यक्ष डॉ नीरज कोहली, महासचिव डॉ हरदेव रावत, वरिष्ठ प्रदेश‌ उपाध्यक्ष डॉ राम किशोर भट्ट, डॉ दिनेश जोशी, डॉ एजल पटेल, डॉ सुगम तिवारी, डॉ अनुपमा त्यागी, डॉ मो० मिस्काल, डॉ नावेद आजम, डॉ नम्रता डाबरे आदि इत्यादि वक्ताओं ने आयुर्वेदिक डॉक्टरों की लंबित मांगों एवं विभागीय शोषण एवं उत्पीड़न के ऊपर अपने विचार रखे। कल भी धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।

Next Post

चयनित 45 सहायक सहकारी निरीक्षकों को मिले नियुक्ति पत्र

सहकारिता विभाग के नये पोर्टल का शुभारंभ देहरादून। उत्तराखंड में सहकारिता क्षेत्र को आधुनिक, पारदर्शी और जनोन्मुखी बनाने की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ सभागार, देहरादून में आयोजित भव्य कार्यक्रम में प्रदेश के सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने निबंधक सहकारी समितियां […]
चयनित 45 सहायक सहकारी निरीक्षकों को मिले नियुक्ति पत्र

You May Like