भाजपा 48 सीटों पर चल रही आगे, खत्म होता दिख रहा 27 साल का सूखा 

News Hindi Samachar

22 सीटों पर चल रही आम आदमी पार्टी 

अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली और सिसोदिया जंगपुरा सीट से हारे चुनाव

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Election Resultका 27 साल का सूखा खत्म होता दिख रहा 2025) के लिए सभी 70 सीटों के नतीजे आ रहे हैं। अब तक रुझानों में दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का 27 साल का सूखा खत्म होता दिख रहा है। वहीं तीन बार से दिल्ली की सत्ता में काबिज आम आदमी पार्टी को सत्ता छोड़नी पड़ेगी। दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा की वापसी हो रही है। चुनाव आयोग के आंकड़ों में 70 सीटों में से भाजपा 48 और आम आदमी पार्टी (AAP) 22 सीटों पर आगे चल रही है।

इस बदलाव में आप के अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली और सिसोदिया जंगपुरा सीट से चुनाव हार गए। केजरीवाल को 3182 वोट से हराने वाले भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा अमित शाह से मिलने पहुंचे। आतिशी चुनाव जीत गई हैं। सत्येंद्र जैन, सोमनाथ भारती, सौरभ भारद्वाज, अमानतुल्लाह खान और अवध ओझा पीछे चल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड ने महिलाओं की 10,000 मीटर दौड़ में जीते रजत और कांस्य पदक

देहरादून। उत्तराखंड ने 38वें राष्ट्रीय खेल की महिलाओं की 10,000 मीटर फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत और कांस्य पदक अपने नाम किए। इस रोमांचक दौड़ में महाराष्ट्र की संजीवनी जाधव ने 33:33.47 के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता। अंकिता ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 34:31.03 के समय […]
उत्तराखंड ने महिलाओं की 10,000 मीटर दौड़ में जीते रजत और कांस्य पदक

You May Like