भाजपा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से की राज्य स्थापना दिवस पर कार्यक्रमों की चर्चा

News Hindi Samachar

देहरादून: भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की। इस दौरान राज्य स्थापना दिवस पर भाजपा संगठन की ओर से मंडल और बूथ स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की।

पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि अध्यक्ष महेन्द्र भटृ और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बीच भेंट के दौरान राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम के तैयारियों को लेकर चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर वरिष्ठ नेताओं को दायित्व सौंप दिये गए है और मंडल स्तर पर प्रवास के कार्यक्रम भी तय किये गए हैं। महेन्द्र भट्ट ने कार्यक्रम की विस्तृत रूप रेखा से मुख्यमंत्री को बताया।

प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को हल्द्वानी एचएमटी की भूमि को उतराखंड को वापस दिलाने और प्रदेश में सतत विकास कार्यो के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा की प्रदेश में तेजी से विकास हो रहा है। युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आम जन के अपेक्षाओं पर दिन रात खरे उतरते दिख रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड में इगास बग्वाल पर सार्वजनिक छुट्टी का आदेश जारी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के बाद मंगलवार को शासन ने चार नवंबर को लोकपर्व इगास बग्वाल पर सार्वजनिक छुट्टी का आदेश जारी कर दिया। मंगलवार को सचिव प्रभारी विनोद कुमार सुमन की ओर से जारी ओदश में कहा गया है कि चार नवंबर को प्रदेश के सभी […]
उत्तराखंड में इगास बग्वाल पर सार्वजनिक छुट्टी का आदेश जारी

You May Like