प्रदेशभर में चिल्ड्रन ट्रैफिक पार्क बनाएं : मुख्य सचिव

News Hindi Samachar

देहरादून: मुख्य सचिव ने प्रदेशभर में चिल्ड्रन ट्रैफिक पार्क बनाए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि देहरादून सहित अधिक दबाव वाले जनपदों में पहले प्रारंभ किया जाए।

मंगलवार को राज्य सड़क सुरक्षा कोष प्रबन्ध समिति की बैठक मुख्य सचिव डॉ.एस.एस.संधू की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान परिवहन विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग और लोक निर्माण विभाग के वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए विभिन्न प्रस्तावों को अनुमोदन किया गया।

इस मौके पर मुख्य सचिव ने देहरादून, नैनीताल, हरिद्वार और उधम सिंह नगर जैसे अधिक ट्रैफिक दबाव वाले क्षेत्रों से चिल्ड्रन ट्रैफिक पार्क की शुरुआत करने को कहा। उन्होंने कहा कि छोटे बच्चे बहुत जल्दी सीखते हैं और उसे जिन्दगी भर याद रखते हैं। इससे बच्चों में ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और आने वाले समय में देश और प्रदेश को ट्रैफिक नियमों के प्रति जिम्मेदार नागरिक मिलेंगे।

मुख्य सचिव ने कहा कि दुर्घटनाओं को रोकने के लिए रोड इंजीनियरिंग वर्क्स के लिए प्रत्येक जिले में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समितियां बनाई जाएं। इन समितियों में स्टेक होल्डर विभागों को भी शामिल कर संवेदनशील क्रॉसिंग अथवा प्वॉइंट्स का ट्रीटमेंट प्लान तैयार कर सुधारीकरण किया जाएगा।

मुख्य सचिव ने अधिकारियों को 10 से 15 मिनट की वीडियोज बनाकर स्कूलों में बच्चों को दिखाए जाने के भी निर्देश दिए। इससे बच्चों ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरुकता बढ़ेगी। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को प्रदेश की सड़कों में शीघ्र से शीघ्र ब्लैक स्पॉट को ठीक किए जाने और क्रैश बैरियर लगाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने दुर्घटना सम्भावित क्षेत्रों में साइनेज आदि की उचित व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए।

बैठक में सचिव अरविंद सिंह ह्यांकी,एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर वी.मुरुगेशन, सचिव विनोद कुमार सुमन,अपर सचिव गृह रिद्धिम अग्रवाल सहित अन्य संबंधित विभागों के उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दो सौ करोड़ टीकाकरण के लिए बिल गेट्स ने नरेन्द्र मोदी को दी बधाई

नई दिल्ली: माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के सह संस्थापक बिल गेट्स ने भारत में कोरोनारोधी टीकाकरण में दो सौ करोड़ का आंकड़ा पार कर लेने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई दी है। बुधवार को बिल गेट्स ने अपने एक ट्वीट में कहा कि भारत में दो सौ करोड़ का टीकाकरण भारत […]
दो सौ करोड़ टीकाकरण के लिए बिल गेट्स ने नरेन्द्र मोदी को दी बधाई

You May Like