चारधाम यात्रा- शासन ने दो अधिकारियों को बनाया यात्रा मजिस्ट्रेट

नैनीताल व यूएसनगर के अधिकारियों को बदरीनाथ व केदारनाथ के लिए यात्रा मजिस्ट्रेट नियुक्त किया

देखें, ताजा आदेश

देहरादून। चारधाम यात्रा को पटरी पर लाने की कवायद जारी रखते हुए शासन ने बद्रीनाथ व केदारधाम के लिए दो यात्रा मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की है। नैनीताल के मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार पांडे को बद्रीनाथ व यूएसनगर के अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय को केदारनाथ धाम के लिए यात्रा मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।

गौरतलब है कि इससे पूर्व मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने तीन वरिष्ठ आईएएस को चारधाम यात्रा की निगरानी का जिम्मा सौंपा । हाल ही में केंद्रीय गृह सचिव ने भी चारधाम यात्रा में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुये नियंत्रण प्रबन्धन पर जोर दिया।

एक दिन पूर्व केदारधाम के रावल भीमाशंकर लिंगम ने प्रशासन की असफलता का उल्लेख करते हुए कड़े मानक तय करने की बात कही। जबकि सीएम धामी ने गैरजिम्मेदार अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रधानमंत्री ने आर्थिक रूप कमजोर सवर्णों को भी दिया 10% आरक्षण- अनुराग ठाकुर

नैनादेवी। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आज कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस सरकार जब 10 जनपथ के इशारों पर SC,ST, OBC का हक़ मारने की तैयारी कर रही थी, तो क्या मुख्यमंत्री सुक्खू ने इसका विरोध किया था? अगर नहीं […]
प्रधानमंत्री ने आर्थिक रूप कमजोर सवर्णों को भी दिया 10% आरक्षण- अनुराग ठाकुर

You May Like