मुख्यमंत्री धामी ने नानकमत्ता साहिब में टेका मत्था

News Hindi Samachar

धार्मिक स्थल को बताया आध्यात्मिक केंद्र, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

नानकमत्ता। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने एक दिवसीय जनपद भ्रमण के दौरान उधमसिंह नगर के पावन नानकमत्ता साहिब गुरुद्वारा पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि के लिए कामना की। उन्होंने गुरुद्वारे में दर्शन कर शांत वातावरण में कुछ समय व्यतीत किया एवं सिख परंपराओं और संतों की शिक्षाओं को नमन किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारे में उपस्थित छोटे बच्चों से आत्मीय संवाद किया, उन्हें स्नेहपूर्वक आशीर्वाद दिया और शिक्षा व सेवा की भावना को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी। बच्चों के चेहरों पर मुख्यमंत्री से मिलने का विशेष उत्साह और उमंग देखने को मिला।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि नानकमत्ता साहिब केवल एक तीर्थ स्थल नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक केंद्र है जो सेवा, करुणा और समानता जैसे मूल्यों का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड धार्मिक पर्यटन का अद्वितीय केंद्र बनता जा रहा है, और राज्य सरकार इस दिशा में हरसंभव प्रयास कर रही है। उन्होंने क्षेत्र की जनता को हरेला पर्व की शुभकामनाएं भी दीं और प्रदेश को हरित, स्वच्छ एवं विकसित उत्तराखंड बनाने के संकल्प को दोहराया।

मुख्यमंत्री के साथ प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों तथा गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। गुरुद्वारा प्रबंधन द्वारा मुख्यमंत्री का अंगवस्त्र अभिनंदन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अहान पांडे और अनीत पड्डा की डेब्यू फिल्म 'सैयारा' ने पहले दिन ही मचाया धमाल, कमाए इतने करोड़ रुपये

यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी और मोहित सूरी द्वारा निर्देशित रोमांटिक ड्रामा ‘सैयारा’ ने सिनेमाघरों में दस्तक देते ही दर्शकों के बीच हलचल मचा दी है। लंबे समय से चर्चाओं में रही यह फिल्म आखिरकार 18 जुलाई को रिलीज हो गई, जिसमें बॉलीवुड को दो नए चेहरे—अहान पांडे और […]
अहान पांडे और अनीत पड्डा की डेब्यू फिल्म ‘सैयारा’ ने पहले दिन ही मचाया धमाल, कमाए इतने करोड़ रुपये

You May Like