मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हनुमान जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं

News Hindi Samachar

मुख्यमंत्री ने समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की 

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को हनुमान जयंती के पावन अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि बजरंग बली की कृपा से सभी के जीवन में ज्ञान, भक्ति, अदम्य साहस और एकाग्रता का संचार हो। उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए कहा कि यह पर्व समाज में सकारात्मक ऊर्जा और धार्मिक आस्था को और सुदृढ़ करता है।

Next Post

कच्चा प्याज हर किसी के लिए नहीं फायदेमंद, जानिए किन लोगों को नही करना चाहिए इसका सेवन

भारतीय रसोई में कच्चा प्याज स्वाद और सेहत दोनों के लिए जाना जाता है, लेकिन हर किसी के लिए इसका सेवन फायदेमंद नहीं होता। विशेषज्ञों के अनुसार कुछ स्वास्थ्य स्थितियों में कच्चा प्याज नुकसान भी पहुंचा सकता है, जिससे सावधानी बरतना जरूरी हो जाता है। सलाद के रूप में पसंद […]
कच्चा प्याज हर किसी के लिए नहीं फायदेमंद, जानिए किन लोगों को नही करना चाहिए इसका सेवन

You May Like