मुख्यमंत्री धामी ने चरण धोकर किया कांवड़ियों का सम्मान

News Hindi Samachar
हरिद्वार: मुख्यमंत्री ने बुधवार को हरिद्वार में कांवड़ यात्रा पर आए कावड़ियों के पैर धोकर उनका स्वागत किया। देवभूमि उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा 14 जुलाई से शुरू हो चुकी है। कांवड़ यात्रा में प्रतिदिन लाखों की संख्या में कई राज्यों से श्रद्धालु गंगाजल लेने के लिए यहां पहुंच रहे हैं। बुधवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डाम कोठी के समीप ओम पुल के पास गंगा घाट पर कांवड़ियों के पैर धोकर उनका स्वागत-सम्मान किया। इस दौरान उन्होंने साधु-संतों का आशीर्वाद भी लिया। मुख्यमंत्री की इस अनूठी पहल का साधु-संतों और कांवड़ियों ने आभार जताया। मुख्यमंत्री के इस तरह से स्वागत करने से कांवड़ियों में चेहरों पर बहुत खुशी देखी गई। मुख्यमंत्री ने कांवड़ यात्रा को देखते हुए अधिकारियों और अधिक उचित प्रबंध करने के निर्देश दिए। गौरतलब है कि प्रदेश में मौसम खराब होने के कारण मुख्यमंत्री का कार्यक्रम सूक्ष्म कर दिया गया। बरसात के बावजूद मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में शिरकत की। इसके कारण की उन्हें सड़क मार्ग से देहरादून जाना पड़ा। इस अवसर पर रानीपुर विधायक आदेश चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष डा. जयपाल सिंह चौहान समेत कई भाजपा नेता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देवभूमि के साथ उत्तराखंड को देवीभूमि बनाया जाएगा : रेखा आर्य

देहरादून: महिला एवं बाल विकास मंत्री ने बेटियों की रक्षा का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड इस सावन माह में ऐसा कार्य करेगा कि देवभूमि के साथ इसे देवी भूमि भी माना जाए। मंत्री ने लैंगिक आंकड़े की जानकारी देते हुए बताया कि इसमें उत्तराखंड सरकार बेहतर काम […]
देवभूमि के साथ उत्तराखंड को देवीभूमि बनाया जाएगा : रेखा आर्य

You May Like