मुख्यमंत्री धामी ने कई कार्यों का किया लोकार्पण

News Hindi Samachar

देहरादून: मुख्यमंत्री का बागेश्वर दौरे का आज दूसरा दिन है। आज उन्होंने बागेश्वर स्थित विश्व प्रसिद्ध बागनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की। इस दौरान उन्होंने बाबा बागनाथ से प्रदेश की खुशहाली एवं तरक्की की कामना की।

पूजा अर्चना के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 316.91 लाख रुपये की लागत से बने बागनाथ मंदिर से नुमाइश खेत को जोड़ने वाले पुल और बागनाथ मंदिर में धर्मशाला का निर्माण एवं रेनोवेशन का कार्य का लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री ने मंदिर के छत पर काले रंग की पटाल और क्लेडिंग कार्य का लोकार्पण किया। इस दौरान उनके साथ कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास, सांसद अजय टम्टा, विधायक सुरेश गडिया, भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामला हुई 34वीं गिरफ्तारी

देहरादून: यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में शामिल लोगों की एसटीएफ लगातार धरपकड़ कर रही है। आज इस मामले में शामिल एक अन्य आरोपित की गिरफ्तारी हुई है। इस तरह अब तक एसटीएफ ने पेपर लीक मामले में 34वीं गिरफ्तारी की है। उत्तराखंड एसटीएफ को उत्तर प्रदेश के नकल माफिया के […]
यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामला हुई 34वीं गिरफ्तारी

You May Like