मुख्यमंत्री धामी ने उत्तरकाशी में राहत एवं बचाव कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

News Hindi Samachar

प्रभावित क्षेत्रों में हेली रेस्क्यू ऑपरेशन को प्रभावी बनाने के दिए निर्देश

उत्तरकाशी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज प्रातः काल उत्तरकाशी में NDRF, SDRF और प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात कर धराली क्षेत्र में राहत एवं बचाव कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

मुख्यमंत्री ने प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे हेली रेस्क्यू ऑपरेशन को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने सड़कों की मरम्मत, संचार व्यवस्था की पुनः स्थापना, बिजली आपूर्ति की बहाली, पेयजल व खाद्यान्न की उपलब्धता की सघन निगरानी करने और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

मुख्यमंत्री ने राहत कार्यों में जुटी सभी एजेंसियों की 24 घंटे की अथक मेहनत की सराहना करते हुए कहा, “विषम परिस्थितियों में इन टीमों का साहस, निष्ठा और कार्यकुशलता आपदा प्रबंधन का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत कर रही है।” उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि सरकार प्रभावित लोगों की हर संभव सहायता सुनिश्चित करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सीएम धामी ने आपदा पीड़ितों से की मुलाकात

65 से अधिक लोगों का हुआ सफल हेली रेस्क्यू, प्रभावितों ने जताया सरकार का आभार उत्तरकाशी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी जिले में आपदा प्रभावित क्षेत्रों से रेस्क्यू कर लाए गए लोगों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। मुख्यमंत्री ने बताया कि आज प्रातः काल से अब तक […]
सीएम धामी ने आपदा पीड़ितों से की मुलाकात

You May Like