मुख्यमंत्री धामी ने कोटद्वार बेस अस्पताल पहुंच घायलों की ली जानकारी

News Hindi Samachar
देहरादून: मुख्यमंत्री ने बुधवार को कोटद्वार बेस अस्पताल में सिमड़ी, पौड़ी में हुई बस दुर्घटनाग्रस्त में घायल हुए लोगों का हालचाल जाना। इस अवसर पर उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक भी मौजूद थे। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कोटद्वार बेस अस्पताल में घायलों के परिवारजनों से मुलाकात कर कहा कि घायलों के इलाज के लिये सरकार द्वारा पूरी व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री ने अस्पताल में भर्ती घायलों के बारे में डाक्टरों से पूरी जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने सिमड़ी, पौड़ी बस दुर्घटना में फर्स्ट रेस्पांडर के रूप में घटना स्थल पर पहुंचे ग्रामीणों का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सबसे पहले आस-पास के ग्रामीण पहुंचे और उन्होंने घायलों को बाहर निकालने में मदद की। मुख्यमंत्री ने डीएम पौड़ी को निर्देशित किया है कि जिन ग्रामीणों ने आपदा की घड़ी में घायलों को और मृतकों को बाहर निकालने में मदद किया है उनकी सूची बनाकर उनको भी प्रोत्साहित करने के लिए प्रोत्साहन धनराशि दी जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अपहरण मामले में फरार चल रही महिला गिरफ्तार

हरिद्वार: युवक के अपहरण के केस में फरार चल महिला को लक्सर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपित महिला का नाम रुखसाना है, जो यूपी के मुजफ्फरनगर जिले के बुढ़ाना थाना क्षेत्र के झोंडपुर गांव की रहने वाली है। पुलिस टीम ने बुढ़ाना से आरोपी महिला को गिरफ्तार किया। पुलिस […]
अपहरण मामले में फरार चल रही महिला गिरफ्तार

You May Like