मुख्यमंत्री केजरीवाल को पेशी के लिए लाया गया राउज एवेन्यू कोर्ट, आप ने किया विरोध प्रदर्शन 

News Hindi Samachar

लोग कोरोना से मर रहे थे, ये घोटाले की साजिश रच रहे थे – सीबीआई

दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पेशी के लिए राउज एवेन्यू कोर्ट लाया गया है। दिल्ली शराब नीति मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 26 जून को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट ने उन्हें तीन दिन की सीबीआई हिरासत में भेज दिया था। केजरीवाल की सीबीआई रिमांड आज खत्म हो रही है। इससे पहले केजरीवाल को 21 मार्च को कथित शराब नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने गिरफ्तार किया था।

26 जून को सीबीआई ने कोर्ट से केजरीवाल को पांच दिनों तक के लिए रिमांड पर देने की मांग की थी। कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद सीएम केजरीवाल को तीन दिनों के लिए सीबीआई की रिमांड पर भेजने का आदेश दिया था। वहीं, इससे पहले शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्डिंग मामले में केजरीवाल को 20 जून को ट्रायल कोर्ट ने जमानत दी थी। जिसके बाद ईडी ने निचली अदालत के इस फैसले को दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती दी। हाई कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट के फैसले पर अंतरिम रोक लगा दी थी।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी (आप) आज प्रदर्शन कर रही है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की सीबीआई द्वारा गिरफ्तारी के खिलाफ दिल्ली में विरोध प्रदर्शन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मेकअप के कई उत्पादों का विकल्प बन सकता है लिप ग्लॉस, जानिए इस्तेमाल के तरीके

लिप ग्लॉस को होंठों की देखभाल के लिए एक बेहतरीन उत्पाद माना जाता है क्योंकि यह होंठों को मॉइस्चराइज करने, मुलायम बनाने और चमक प्रदान करने में मदद कर सकता है।आमतौर पर महिलाएं इसका इस्तेमाल होंठों को रूखेपन या फटने से बचाने के लिए करती हैं, लेकिन यह कई अन्य […]
मेकअप के कई उत्पादों का विकल्प बन सकता है लिप ग्लॉस, जानिए इस्तेमाल के तरीके

You May Like