सीएम धामी ने पीएम मोदी को दूसरा सबसे लंबा कार्यकाल पूरा करने पर प्रदेशवासियों की ओर से दी शुभकामनाएं

News Hindi Samachar

प्रधानमंत्री मोदी ‘नए भारत के निर्माता’ हैं’- सीएम धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के इतिहास में दूसरा सबसे लंबा कार्यकाल पूरा करने पर प्रदेशवासियों की ओर से शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत तेजी से प्रगति कर रहा है और वैश्विक मंच पर अपनी विशिष्ट पहचान बना रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में अंत्योदय के सिद्धांत पर चलते हुए समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास की धारा पहुंची है। उन्होंने प्रधानमंत्री को “नए भारत का निर्माता” बताते हुए कहा कि देश विज्ञान, तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में लगातार ऐतिहासिक कदम उठा रहा है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का जो संकल्प लिया है, वह आज प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणा बन चुका है। उन्होंने भगवान बद्री विशाल और बाबा केदारनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ जीवन और दीर्घायु की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

'ओबीसी नेतृत्व भागीदारी न्याय सम्मेलन' में गरजे खरगे, बोले– झूठ की राजनीति कर रही मोदी सरकार

“RSS और BJP समाज में जहर घोल रहे हैं”: कांग्रेस अध्यक्ष का आरोप नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी ने शुक्रवार को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में ‘ओबीसी नेतृत्व भागीदारी न्याय सम्मेलन’ का आयोजन किया। इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पार्टी की सामाजिक न्याय नीति को आगे बढ़ाते हुए […]
‘ओबीसी नेतृत्व भागीदारी न्याय सम्मेलन’ में गरजे खरगे, बोले– झूठ की राजनीति कर रही मोदी सरकार

You May Like