सीएम धामी ने 31 मई तक ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन पूरी तरह बंद करने के दिए निर्देश

सुरक्षाकर्मी अनुशासन को ध्यान में रखकर सम्मान के साथ श्रद्धालुओं से व्यवहार करें – सीएम धामी

देहरादून। दिल्ली से पार्टी प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार से लौटे सीएम धामी ने यहां चारधाम यात्रा-2024 की व्यवस्थाओं एवं पेयजल, विद्युत आपूर्ति की समीक्षा की। सीएम ने अधिकारियों को 31 मई तक ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन पूरी तरह बंद करने के निर्देश दिए। साथ ही श्रद्धालुओं की संख्या को नियंत्रित करने हेतु टूर ऑपरेटर्स के लिए भी एडवाइजरी जारी करने के लिए निर्देशित किया।

उन्होंने कहा कि जो भी पर्यटक बिना रजिस्ट्रेशन चारधाम यात्राa पर देवभूमि उत्तराखण्ड आ रहे हैं उनकी सुविधा के लिए पुलिस-पर्यटन विभाग आपसी सामंजस्य से चार धाम के अतिरिक्त भी राज्य के अन्य धार्मिक व आध्यात्मिक पर्यटक स्थलों हेतु डायवर्जन प्लान तैयार करें। चार धाम में ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मी अनुशासन को ध्यान में रखकर सम्मान के साथ श्रद्धालुओं से व्यवहार करें। इस दौरान अधिकारियों को यात्रा मार्ग एवं चार धाम में पेयजल व विद्युत आपूर्ति सुचारू बनाए रखने के निर्देश भी दिए।

प्रदेश में ‘पिरूल लाओ, पैसे पाओ’ अभियान को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। वर्तमान में वनाग्नि पर काफी हद तक काबू पाया जा चुका है, जल्द से जल्द पूरी तरह वनाग्नि पर नियंत्रण पा लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

2016 से पूर्व बसी बस्तिवासियों को किसी भी प्रकार की चिंता की आवश्यकता नहीं – गणेश जोशी

मंत्री बोले – हम किसी भी बस्ती को टूटने नहीं देंगे बस्तियों के नियमितिकरण के कार्य को गंभीरता से कार्य कर रही राज्य सरकार -गणेश जोशी देहरादून। काबीना मंत्री गणेश जोशी ने मलिन बस्ति मामले पर मीडिया में बयान जारी करते हुए कहा 2016 से पूर्व बसी बस्तिवासियों को किसी […]
2016 से पूर्व बसी बस्तिवासियों को किसी भी प्रकार की चिंता की आवश्यकता नहीं – गणेश जोशी

You May Like