NHAI के मुताबिक अब दिल्ली दूर नहीं, बनेंगे 4 अंडरपास

News Hindi Samachar
नई दिल्ली: आने वाले समय में देश की राजधानी दिल्‍ली से उतराखंड की राजधानी देहरादून का सफर बेहद आसान हो जाएगा। दिल्ली से देहरादून के बीच नए एक्‍सप्रेसवे बनने के बाद दोनों शहरों की दूरी महज 2.5 घंटे हो जाएगी। फिलहाल यह दूरी तय करने में 6 घंटे लगते हैं. वहीं, दिल्‍ली से हरिद्वार के सफर में भी 2 घंटे कम समय लगेंगे। माना जा रहा है कुछ महीनों में 210 किलोमीटर लंबे दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे बनकर तैयार हो जाएगा। नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के मुताबिक, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के पहले 2 खंडों को आधिकारिक तौर पर साल के अंत तक दिसंबर 2023 में परिवहन के लिए खोल दिया जाएगा। ये एक्सप्रेस वे बागपत, शामली, बैरत और सहारनपुर जैसे बड़े शहरों से होकर गुजरेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पीएम मोदी ने दिल्ली के नेशनल स्टेडियम में किया आदि महोत्सव का उद्घाटन

नई दिल्ली (पीटीआई) : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज 16 फरवरी को दिल्ली के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में राष्ट्रीय जनजातीय महोत्सव ‘आदि महोत्सव’ का उद्घाटन किया. प्रधानमंत्री ने आदि महोत्सव का उद्घाटन करने के साथ ही आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की पुष्पांजलि अर्पित की. इस दौरान उनके साथ […]
पीएम मोदी ने दिल्ली के नेशनल स्टेडियम में किया आदि महोत्सव का उद्घाटन

You May Like