सीएम धामी ने नई दिल्ली में निर्माणाधीन ‘उत्तराखण्ड निवास’ का किया निरीक्षण

जुलाई तक उत्तराखण्ड निवास तैयार करें- सीएम

पहाड़ी शैली में निर्मित हो रहा उत्तराखण्ड निवास

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में निर्माणाधीन ‘उत्तराखण्ड निवास’ का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कार्यदायी संस्था को निर्देशित करते हुए कहा कि कार्य की गुणवत्ता को बनाए रखते हुए माह जुलाई तक कार्य को पूर्ण किया जाए।

मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा मार्ग में राज्य अतिथि गृह बनाने के भी निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि उत्तराखण्ड निवास में पहाड़ी शैली की झलक देखने को मिलेगी। मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के दौरान उत्तराखण्ड निवास के निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों से बातचीत भी की।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के साथ सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी, स्थानिक आयुक्त अजय मिश्रा, विशेष कार्याधिकारी रंजन मिश्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

करण जौहर की किल का टीजर जारी, जबदस्त एक्शन करते नजर आए लक्ष्य लालवानी

लक्ष्य लालवानी बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। उनके करियर की पहली फिल्म किल पिछले कुछ समय से लगातार चर्चा में है।फिल्म के निर्देशक की कमान निखिल नागेश भट्ट ने संभाली है। करण जौहर इस फिल्म के निर्माता हैं।अब निर्माताओ ने किल का दमदार टीजर जारी कर दिया है, […]
करण जौहर की किल का टीजर जारी, जबदस्त एक्शन करते नजर आए लक्ष्य लालवानी

You May Like