सीएम धामी ने प्रथम मुख्यमंत्री नित्यानंद स्वामी की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि

News Hindi Samachar

स्व. नित्यानंद स्वामी का पूरा जीवन जनसेवा के लिए रहा समर्पित- सीएम धामी

देहरादून। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने शासकीय आवास में उत्तराखंड के प्रथम मुख्यमंत्री स्व. नित्यानंद स्वामी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर उन्होंने स्वामी के चित्र पर श्रद्धा-सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया।

सीएम धामी ने कहा कि स्व. नित्यानंद स्वामी का पूरा जीवन जनसेवा के लिए समर्पित रहा। उनके सक्षम और दूरदर्शी नेतृत्व में नवगठित उत्तराखंड को मजबूत प्रशासनिक आधार प्राप्त हुआ। उन्होंने राज्य के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसे आज भी कृतज्ञतापूर्वक याद किया जाता है।

Next Post

विशेष बच्चों को मातृत्व देना सबसे बड़ा पुण्य- रेखा आर्या

विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के पुनर्वास को किया प्रेरित देश भर से आए दत्तक माता-पिता किए सम्मानित देहरादून। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने शुक्रवार को विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को गोद लेने वाले माता-पिताओं को सम्मानित किया। वह दत्तक ग्रहण माह के अवसर पर संस्कृति विभाग […]
विशेष बच्चों को मातृत्व देना सबसे बड़ा पुण्य- रेखा आर्या

You May Like