धार्मिक मुद्दे उछालकर तुष्टीकरण की राजनीति कर रही कांग्रेस: चौहान

देहरादून: भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस धर्म स्थलों का मुद्दा बनाकर तुष्टीकरण की राजनीति कर रही है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि सामान अचार संहिता हो या अवैध निर्माण को हटाने की बात,कांग्रेस हर समय राजनीतिक नफा नुकसान पर उतर जाती हैं और इसके लिए वह तुष्टीकरण का खेल खेलती रही है।

उन्होंने कहा कि राम के अस्तित्व को नकारने वाली कांग्रेस को हमेशा ही समुदाय विशेष की चिन्ता रहती हैं जबकि भाजपा सभी का साथ और सबका विकास वाले फार्मूले पर बात करती है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार किसी समुदाय को चिन्हित कर कार्यवाही नहीं कर रही, बल्कि अवैध निर्माण को चिन्हित कर रही है। कांग्रेस को सामुदायिक वैमनस्यता को फैलाने के बजाय परस्पर सद्भाव की कोशिश करनी चाहिए।

चौहान ने नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के बयांन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आर्य पूरे 5 साल भाजपा को हर मंच पर सैद्धांतिक, हर वर्ग का प्रतिनिधित्व करने वाले और अनुशासित पार्टी होने की बात कहते रहे। पार्टी ने भी आर्य को पूरा सम्मान दिया। लेकिन अब उनके लिए भाजपा बुरी पार्टी हो गई। उन्हें खुद तय करना चाहिए कि वह पहले सच बोल रहे थे या अब।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस को चंपावत में जनता ने जो जवाब दिया वह उसके लिए मंथन करने के लिए है। कांग्रेस तमाम तरह के जातीय,धार्मिक विद्वेष फैलाकर राजनीति करने की कोशिश कर रही है और इससे उसे लगातार नुकसान हो रहा है। चंपावत में जनता ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ऐतिहासिक जीत देते हुए कांग्रेस की ज़मानत जब्त कर उसे स्पष्ट संदेश दे दिया है। कांग्रेस अपने यहां चल रही गुटबाजी से ध्यान हटाने के लिये ऐसे शिगूफे छोड़ती रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

186 युवाओं ने पास की गाइड लाइसेंस परीक्षा

देहरादून: गंगा नदी में आयोजित हुई गाइड लाइसेंस परीक्षा में 186 युवाओं ने सफलता प्राप्त की है। जल्द ही इन सफल युवाओं को गाइड लाइसेंस प्रदान किया जाएगा और वह देश-दुनिया में राफ्ट का संचालन कर सकेंगे। 30 मई से 03 जून तक दो चरणों में आयोजित की गई इस […]
186 युवाओं ने पास की गाइड लाइसेंस परीक्षा

You May Like