निगम की बोर्ड बैठक में राज्य आन्दोलनकारी को पत्थर बाज बोलने पर आपस में भिड़े पार्षद

News Hindi Samachar

देहरादून। नगर निगम की बोर्ड बैठक में कांग्रेस पार्षद द्वारा राज्य आंदोलन में बलिदान देने वाले को पत्थरबाज कहने पर जबरदस्त हंगामा हो गया। इतना ही नहीं भाजपा और कांग्रेस के पार्षद आपस में भिड़ गए। बैठक में काफी नोकझोंक हुई।
सोमवार को नगर निगम में आयोजित बोर्ड बैठक के दौरान चंदर नगर से कांग्रेस पार्षद मीना बिष्ट ने राज्य आंदोलन में बलिदान देने वाले राजेश रावत को पत्थरबाज कह दिया। कहा कि वह गुंडे थे, जिन्‍होंने दूसरे के घर पर पत्थर फेंका था। जिसके बाद बैठक में हंगामा हो गया और पार्षद आमने-सामने आ गए। भाजपा पार्षद मीना बिष्‍ट के विरोध में उतर आए और कांग्रेसी पार्षद बोर्ड बैठक से उठ गए।इतना ही नहीं आक्रोश में पार्षद मीना बिष्ट ने बलिदानी राजेश रावत की तुलना आतंकवादी से कर दी। हंगामा बढ़ने के बाद मीना बिष्ट बिना माफी मांगे ही सदन छोड़कर चली गईं। जिसके बाद कांग्रेस के वरिष्ठ पार्षद राजेश परमार ने सदन में माफी मांगी। परमार मोहब्बेवाला के पार्षद हैं।वहीं सवा चार माह बाद सोमवार यानी आज हो रही नगर निगम बोर्ड की बैठक को लेकर भाजपाई और कांग्रेसी पार्षदों ने अपने-अपने मुद्दों पर कमर कसी हुई है। बैठक में सफाई व्यवस्था व स्ट्रीट लाइट का मुद्दा तो छाया रहेगा ही, पिछले घोटालों में कोई कार्रवाई न होने को लेकर भी हंगामे के आसार हैं। जमीनों पर अवैध कब्जे व अतिक्रमण का मामला भी गरमा रखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मंथन शिविर में यूकेडी ने नए सिरे से संघर्ष का लिया संकल्प 

देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल ने आज मंथन शिविर में राज्य की विभिन्न समस्याओं के लिए एक बार फिर से मिशनरी भाव से जुटने का संकल्प लिया। देहरादून के तुनवाला में आयोजित मंथन उत्तराखंड क्रांति दल महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सुलोचना ईष्टवाल ने कार्यकर्ताओं की हौसला अफजाई करते हुए कहा […]
मंथन शिविर में यूकेडी ने नए सिरे से संघर्ष का लिया संकल्प 

You May Like