धन सिंह रावत ने की समीक्षा बैठक

News Hindi Samachar
धन सिंह रावत ने की समीक्षा बैठक

-श्रीनगर और थलीसैंण में आईटीआई निर्माण के निर्देश

देहरादून:  उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने आज विधानसभा स्थित सभा कक्ष में तकनीकी शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिसमें श्रीनगर और थलीसैंण में स्वीकृत आईटीआई भवन का कार्य शीघ्र प्रारम्भ करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही पाबौ और बुंगीधार आईटीआई भवनों का लोकार्पण कर प्रशिक्षण शुरू करने को कहा है।

विधानसभा में तकनीकी शिक्षा की बैठक में विभागीय अधिकारियों ने बताया कि शासन द्वारा श्रीनगर एवं थलीसैंण में स्वीकृत आईटीआई भवनों की डीपीआर तैयार कर ली है। जिसकी स्वीकृति मिलते ही कार्य शुरू कर दिया जायेगा। इसके अलावा विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर के अंतर्गत विकासखंड मुख्यालय थलीसैंण और बुंगीधार में तैयार आईटीआई भवनों का शीघ्र लोकार्पण कर माह मार्च 2021 से पहले प्रशिक्षण कार्य शुरू कर दिया जायेगा।

बैठक में उच्च शिक्षा मंत्री ने तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा पालिटेक्निक संस्थानों से पूर्व में हटाये गये संविदाध्आउट सोर्सिंग के माध्यम से तैनात शिक्षकों को योग्यतानुसार पुनः सेवा में रखे जाने के निर्देश दिए। डाॅ. रावत ने कहा कि वर्ममान में राज्य के कई पाॅलिटेक्निक संस्थानों में शिक्षकों की कमी चल रही है। जिनमें योग्यतानुसार नए सिरे पूर्व में हटाये गये बेरोजगारों को तैनाती दी जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिलाधिकारी ने की ग्रामीण इलाकों के आंगनबाड़ी केन्द्रों व स्कूलों में पानी आपूर्ति के सम्बन्ध में बैठक

हरिद्वार। जिलाधिकारी हरिद्वार श्री सी0 रविशंकर की अध्यक्षता में आज मेला नियंत्रण भवन(सी0सी0आर0) में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन(डीडब्ल्यूएसएम) की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी को अधिकारियों ने जिला जल एवं स्वच्छता मिशन के तहत ग्रामीण इलाकों के आंगनबाड़ी केन्द्रों व स्कूलों में शुद्ध व साफ पानी आपूर्ति […]
जिलाधिकारी ने की ग्रामीण इलाकों के आंगनबाड़ी केन्द्रों व स्कूलों में पानी आपूर्ति के सम्बन्ध में बैठक

You May Like