रिपोर्ट प्रस्तुत ना करने वाले अधिकारियों का वेतन रोकने के डीएम ने दिए निर्देश

News Hindi Samachar
हरिद्वार: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में अवैध अतिक्रमण हटाये जाने के सम्बन्ध में बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने पूर्व में दिये गये निर्देश के सम्बन्ध में प्रत्येक विभाग के अधिकारियों से सिलसिलेवार विस्तृत जानकारी ली। इस पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) पीएल शाह ने बताया कि कुछ विभागों द्वारा अभी तक अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं की गयी है, जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी प्रकट करते हुये निर्देश दिये कि जिन विभागों के अधिकारियों द्वारा अभी तक शासकीय भूमि, सम्पत्तियों पर अनधिकृत कब्जा होने अथवा हटाये जाने के सम्बन्ध में रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं की है, ऐसे विभागों के अधिकारियों का वेतन रोक दिया जाए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ हरिद्वार शहर में जगह-जगह हुए अतिक्रमण के सम्बन्ध में चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि अतिक्रमण चिह्नीकरण आदि के लिये लोक निर्माण, नगर निगम, पुलिस, राजस्व सहित सम्बन्धित विभागों की संयुक्त टीम गठित की जाए, जिसके नोडल अधिकारी सिटी मजिस्ट्रेट होंगे। जो कल से ही विधिवत चिह्नीकरण का कार्य प्रारम्भ करेंगे तथा जिसकी प्रतिदिन की रिपोर्ट उन्हें प्रस्तुत करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राज्य में हैलीपैड और हेलीपोर्टस बनाने के लिए मुख्य सचिव ने दिए ये निर्देश

देहरादून: उत्तराखंड में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए शासन-प्रशासन तेजी से काम कर रहा है। पर्यटन को बेहतर बनाने और लोगों की आसानी को देखते हुए राज्य में हैलीपैड और हेलीपोर्टस बनाने का काम चल रहा है। देहरादून सचिवालय में मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने प्रदेश में […]
राज्य में हैलीपैड और हेलीपोर्टस बनाने के लिए मुख्य सचिव ने दिए ये निर्देश

You May Like