मेलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान अस्थाई रैम्प व लीकेज के सम्बन्ध में की चर्चा

News Hindi Samachar
मेलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान अस्थाई रैम्प व लीकेज के सम्बन्ध में की चर्चा

हरिद्वार। मेला अधिकारी श्री दीपक रावत ने आज लालजीवाला में दीन दयाल पार्किंग के पीछे वाले क्षेत्र में निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान श्री रावत ने जो अस्थाई रैम्प बन रहे हैं, उनके सम्बन्ध में अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली तथा आस्था पथ पर गंगा का पानी किस तरह से पहुंचायेंगे, के सम्बन्ध में अधिकारियों से चर्चा की।


निरीक्षण के मार्ग के पास सुलभ शौचालय का पानी बहने पर श्री रावत ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि इस लीकेज को तुरन्त ठीक कराया जाये तथा पीछे जो झांडियां उगी हैं, उन्हें साफ कराया जाये।
इस अवसर पर श्री दयानन्द सरस्वती उप मेलाधिकारी कुम्भ मेला, श्री हरीश पांगती अधीक्षण अभियन्ता तकनीकी प्रकोष्ठ कुम्भ मेला, श्री मनोज कुमार सिंह अधीक्षण अभियन्ता सिंचाई, श्री डी0के0 सिंह अधिशासी अभियन्ता सिंचाई, श्री सुमित सहायक अभियन्ता सिंचाई विभाग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी एवं प्रदेश अध्यक्ष हरिद्वार पहुँचने पर भव्य स्वागत

हरिद्वार। प्रथम बार हरिद्वार पहुँचने पर महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार के नेतृत्व में देवेन्द्र यादव जी प्रदेश प्रभारी एवं प्रीतम सिंह जी प्रदेश अध्यक्ष का हर की पैडी पर गंगा आरती में पहुचने पर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, संजय पालीवाल प्रदेश महासचिव, अम्बरीष […]
कांग्रेस प्रदेश प्रभारी एवं प्रदेश अध्यक्ष हरिद्वार पहुँचने पर भव्य स्वागत

You May Like