शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने ली शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक

अशासकीय विद्यालयों के प्रान्तीयकरण पर जल्द बनेगी नई नीति
देहरादून। प्रदेश के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने विद्यालयी शिक्षा निदेशालय, ननूरखेड़ा में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक की। बैठक में विभाग से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान प्रदेश के विभिन्न अशासकीय विद्यालयों के प्रान्तीयकरण से संबंधित शासन को भेजे गए प्रस्तावों की समीक्षा की गई। शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अशासकीय विद्यालयों के प्रान्तीयकरण के सभी पहलुओं का गंभीरता से अध्ययन कर एक व्यवहारिक और मजबूत नीति तैयार की जाए, ताकि इसे जल्द कैबिनेट में प्रस्तुत किया जा सके।

इसके अलावा जनता इंटर कॉलेज चौखाल, पौड़ी गढ़वाल के प्रान्तीयकरण तथा राजकीय हाई स्कूल चोपताखाल, पौड़ी गढ़वाल के उच्चीकरण को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई। मंत्री ने कहा कि सरकार शिक्षा व्यवस्था को अधिक मजबूत, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है।

डॉ. धन सिंह रावत ने अधिकारियों से कहा कि प्रदेश के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षिक सुविधाएं और समान अवसर उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने शिक्षा क्षेत्र में सुधार और व्यवस्थाओं को प्रभावी बनाने के लिए तेजी से कार्य करने के निर्देश भी दिए।

Next Post

एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, अवैध निर्माणों पर चला प्रशासनिक बुलडोजर

कई व्यवसायिक भवन सील मसूरी, ऋषिकेश और देहरादून में संयुक्त अभियान, अवैध प्लॉटिंग पर ध्वस्तीकरण देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माणों और अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कई स्थानों पर सीलिंग एवं ध्वस्तीकरण अभियान चलाया। संयुक्त सचिव गौरव चटवाल व एस0डी0एम0 […]
एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, अवैध निर्माणों पर चला प्रशासनिक बुलडोजर

You May Like