लच्छीवाला टोल प्लाज़ा पर फिर हाथी का आतंक, टोल बैरियर तोड़ा, गाड़ी पलटने की कोशिश

News Hindi Samachar

डोईवाला। लच्छीवाला टोल प्लाज़ा पर  एक बार फिर हाथी के पहुंचने से हड़कंप मच गया। टोल कर्मियों और राहगीरों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। टोल कर्मी राकेश नोटियाल ने बताया कि आए दिन हाथियों के आने से यहां खतरा बना रहता है। हाथी ने पहले टोल बैरियर पर हमला किया और फिर एक गाड़ी को पलटने की कोशिश भी की। गनीमत रही कि इस दौरान कोई भी व्यक्ति हताहत नहीं हुआ। पूरी घटना टोल प्लाज़ा पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और हाथियों की आवाजाही रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

TIFF में होगी ‘शोले’ की भव्य वापसी, 4K में दिखेगी क्लासिक फिल्म

भारतीय सिनेमा की कालजयी फिल्म शोले का विशेष प्रीमियर 6 सितंबर 2025 को टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (TIFF) में आयोजित किया जाएगा। यह स्क्रीनिंग टोरंटो के प्रतिष्ठित रॉय थॉमसन हॉल में होगी, जहां 1800 दर्शक एक साथ इस ऐतिहासिक फिल्म का आनंद ले सकेंगे। सिप्पी फिल्म्स और एक फाउंडेशन के […]
TIFF में होगी ‘शोले’ की भव्य वापसी, 4K में दिखेगी क्लासिक फिल्म

You May Like