टायर फैक्टरी में मोल्डर के नीचे दबा कर्मचारी, हॉस्पिटल ले जाते समय तोड़ा दम

News Hindi Samachar
हरिद्वार: लक्सर स्थित टायर फैक्टरी में कार्य करने के दौरान भारी भरकम लोहे का वजनी मोल्डर गिरने से कर्मचारी की मौत हो गई। मृतक का नाम रोशन था वह लक्सर की लोको कॉलोनी में रहता था। टायर फैक्टरी का कर्मचारी रोशन फैक्टरी में बनने वाले टायर के मोल्डर (सांचा) बनाने का कार्य करता था। सोमवार को फैक्टरी में कार्य करने के दौरान अचानक उसके ऊपर भारी भरकम मोल्डर गिर पड़ा और वो कई कुंतल वजनी मोल्डर के नीचे दब गया। मौके पर मौजूद अन्य कर्मचारियों ने रोशन को मोल्डर के नीचे से निकाला और पास के हॉस्पिटल लेकर गए। रोशन की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन व कर्मचारी उसे हरिद्वार जिला हॉस्पिटल लेकर जा रहे थे, बीच रास्ते में उसकी मौत हो गई। सूचना पर बाजार चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। चौकी प्रभारी नीरज रावत ने बताया कि यदि मृतक के स्वजन मामले को लेकर तहरीर देते हैं, तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी.।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

12 लाख के विवाद में की थी प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

हरिद्धार: प्रॉपर्टी डीलर की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हत्याकांड में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि 12 लाख के विवाद में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या की गई थी। प्रॉपर्टी डीलर इमरान (36) पुत्र मुनफैत निवासी गढ़ी सांघीपुर कोतवाली लक्सर का […]
12 लाख के विवाद में की थी प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

You May Like