श्रीनगर। ऋषिकेश-श्रीनगर हाईवे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक मादा गुलदार की मौत हो गई है।स्थानीय लोगों ने गुलदार की मौत की जानकारी पुलिस और वन विभाग को दी। मौके पर पहुंची विभाग की टीम गुलदार के शव को पोस्टमार्टम के लिए टिहरी मुख्यालय ले गई है। यह घटना तोता घाटी के पास की बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि यह हादसा उस वक्त हुआ जब गुलदार सड़क पार कर रही थी। सड़क को पार करते समय मादा गुलदार किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद सड़क पर लोगों को भीड़ जमा हो गई। वन विभाग की टीम ने बताया कि मादा गुलदार की उम्र करीब ढाई वर्ष के आसपास है। देवप्रयाग रेंज के रेंजर देवेंद्र पुंडीर ने बताया कि हो सकता है कि मादा गुलदार शिकार की तलाश में सड़क पार कर रही हो, तभी किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय लाया गया है।
सीएम धामी के ऊपर 47 लाख का कर्जा
Thu May 12 , 2022
चंपावत। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पास एक राइफल समेत दो करोड़ रुपए की संपत्ति है। इसके अलावा उन पर 47 लाख रुपये से अधिक का कर्ज भी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया था। उसी के हलफनामे में […]

You May Like
-
पिता- पुत्र को बेहरमी से पीटा, मदद को पहुंचे कोतवाली
News Hindi Samachar September 13, 2023
