चार साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा था सिकंदरएजेल ले जाते समय पुलिस हिरासत से आरोपी फरारम

News Hindi Samachar

रुड़की: पुलिस हिरासत से फरार हुए चोर के भागने का ये पूरा मामला रुड़की के लंढौरा का है। जानकारी के मुताबिक लक्सर कोतवाली पुलिस ने चोरी के एक मामले में रायपुर निवासी सिकंदर की करीब चार साल से तलाश कर रही थी। पुलिस ने सिकंदर को कई बार पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वो हर बार पुलिस के एक कदम आगे रहा. हालांकि इस बार वो पुलिस के हत्थे चढ़ भी गया था, लेकिन पुलिस उसे ज्यादा देर तक हिरासत में नहीं रख पाई।

जानकारी के मुताबिक चोरी के मामले में चार साल से फरार चल रहे आरोपी के बारे में लक्सर कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद पुलिस ने आरोप को लक्सर कोर्ट में पेश किया है और कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया. बताया जा रहा है कि पुलिस आरोपी सिकंदर समेत पांच लोगों को वैन से उप कारागार रुड़की लेकर जा रह थी. तभी बीच रास्ते में ब्रेकर पर ड्राइवर ने वैन की रफ्तार कम की इसी दौरान आरोपी सिकंदर वैन से कूदा और फरार हो गया। वैन में मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसका कुछ दूरी तक उसका पीछा भी किया, लेकिन वो हाथ नहीं आया।

जैसे ही ये सूचना अधिकारियों को मिली वो तत्काल मौके पर पहुंचे और आरोपी की तलाश में खेतों में कॉम्बिंग की. पुलिस की कई टीमों ने खेतों और आसपास के गांव में सघन चेकिंग अभियान भी चलाया, लेकिन सिकंदर को कोई सुराग नहीं लगा. इस मामले में पुलिस कर्मियों की बड़ी लापरवाही सामने आ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रदेश में भारी बारिश के चलते एक से बारहवीं तक के सभी शैक्षिक संस्थानों में एक दिन की छुट्टी घोषित

देहरादून: उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में भारी से बहुत अधिक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। दरअसल, मौसम विभाग केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 20 जुलाई को प्रदेश के लगभग सभी जिलों में भारी से अत्यंत भारी बारिश को लेकर […]
प्रदेश में भारी बारिश के चलते एक से बारहवीं तक के सभी शैक्षिक संस्थानों में एक दिन की छुट्टी घोषित

You May Like