गणेश जोशी का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

News Hindi Samachar
देहरादून: वायरल के बाद स्वस्थ होने के उपरान्त अपने कैम्प कार्यालय पहुंचने पर प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी का भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाओं से उनका स्वागत किया। मंत्री गणेश जोशी पिछले 15 दिनों से चिकनगुनिया नामक बीमारी से ग्रसित थे। स्वागत कार्यक्रम के बाद कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए गणेश जोशी ने पार्टी के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं आभार प्रकट करते हुए कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों को सभी पर्वों की बधाई और शुभकामनाएं दी। मंत्री जोशी ने कहा कि आप सभी के स्नेह और आशीर्वाद से मैं आज आपके बीच स्वस्थ होकर खड़ा हूं। वहीं मंत्री जोशी ने आगामी 03 व 04 नवंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर विस्तार से बताया। प्राकृतिक खेती पर आयोजित होने वाले सेमिनार में गुजरात के राज्यपाल किसानों से चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा किसानों की आय को दोगुनी करने में प्राकृतिक खेती का अहम योगदान हो, इस लक्ष्य को लेकर उत्तराखंड कृषि विभाग कार्य कर रहा है। वहीं मंत्री जोशी ने 04 नवंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम की भी जानकारी दी। इसमें लखपति दीदी योजना की शुरुआत की जायेगी। प्रदेश की करीब सवा लाख स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को वर्ष 2025 तक लखपति बनाने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं कार्यक्रम में मंत्री जोशी को अपने बीच पाकर कार्यकर्ता उत्साहित नजर आए। वहीं कार्यक्रम के समापन से पहले गुजरात में घटी घटना के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, मण्डल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, आरएस परिहार, संध्या थापा, मण्डल महामंत्री सुरेन्द्र राणा, राकेश जोशी जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह, अनुज कौशल, प्रदेश कार्याकारिणी सदस्य निरंजन डोभाल, पार्षद सतेन्द्र नाथ बंदना बिष्ट, नैन सिंह पंवार, रामबहादुर खत्री आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरीश रावत ने लैंसडाैन का नाम बदलने पर दी तीखी प्रतिक्रिया

देहरादून : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री हरीश रावत ने लैंसडौन का नाम बदलने पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। एक ट्वीट के माध्यम से उन्होंने मंगलवार को सरकार से आग्रह किया है कि नाम बदलना उत्तराखंड के लिए नुकसानदायक होगा। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा कि मुख्यमंत्री […]
हरीश रावत ने लैंसडाैन का नाम बदलने पर दी तीखी प्रतिक्रिया

You May Like