सरकारी स्कूलों के छुट्टियों का कैलेंडर जारी, ईगास लोकपर्व भी हुआ शामिल

News Hindi Samachar
देहरादून: शिक्षा विभाग की ओर से नए साल 2023 में सरकारी स्कूलों में छुट्टियों का कैलेंडर जारी हो गया है। इस साल 37 दिन स्कूलों में सार्वजनिक छुट्टी रही। जिसमें ईगास लोकपर्व को भी शामिल किया गया है। वहीं अगले साल 40 दिन की छुट्टी घोषित की गई है। अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा रामकृष्ण उनियाल की ओर से स्कूलों में छुट्टियों का कैलेंडर जारी किया गया है। 19 नवंबर 2023 को छठ पूजा और 23 नवंबर 2023 को ईगास बग्वाल के दिन स्कूलों में छुट्टी रहेगी। शिक्षा विभाग की ओर से नए साल 2023 में सर्दियों और गर्मियों की छुट्टी को लेकर आदेश जारी किया गया है। आदेश के मुताबिक सर्दियों में पर्वतीय क्षेत्रों के स्कूलों में 26 दिसंबर 2023 से 31 जनवरी 2024 तक छुट्टी रहेगी। मैदानी क्षेत्र के स्कूलों में एक जनवरी 2023 से 13 जनवरी 2023 तक छुट्टी रहेगी। गर्मियों में पर्वतीय क्षेत्र के स्कूल 20 से 30 जून 2023 तक बंद रहेंगे एवं मैदानी क्षेत्र के स्कूलों में 27 मई से 30 जून 2023 तक छुट्टी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह गिरफ्तार

हरिद्वार: पुलिस ने गुरुवार को उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के जरिए देहात क्षेत्र के युवाओं को विभिन्न विभागों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगने वाले गिरोह को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में एक कांग्रेसी नेत्री समेत चार आरोपियों को हिरासत में लिया है। कांग्रेसी नेत्री और उसके दो […]
नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह गिरफ्तार

You May Like