मुख्यमंत्री ने किया राकेट इंडिया की विस्तार परियोजना का शुभारम्भ

News Hindi Samachar

#प्रदेश में उद्योगों को बढ़ावा देने के किये जा रहे प्रयास #उद्यमियों की समस्याओं का किया जायेगा त्वरित समाधान

पन्तनगर/रूद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रॉकेट इण्डिया प्रा.लि. की नवीनतम विस्तार परियोजना का शुभांरभ किया। उन्होने कहा कि कम्पनी के विस्तार से कम्पनी के साथ ही राज्य की आर्थिकी को भी लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि राज्य में उद्योग-धन्धे अच्छे चलें, इसके लिए जिलों के अधिकारियों एवं सचिव उद्योग के साथ ही मुख्य सचिव को विशेष ध्यान देने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि सरकार उद्यमियों के साथ खड़ी है, जो भी परेशानियां हैं, उनका समाधान किया जायेगा। यदि उद्योग-धन्धे अच्छे चलेंगे तो निश्चित रूप से उद्योगों को तो फायदा होगा ही साथ में राज्य को भी फायदा होगा, राज्य को राजस्व मिलेगा, लोगो को रोजगार मिलेगा और व्यापार भी बढेगा।

उन्होंने कहा कि इस परियोजना से आने वाले समय में कम्पनी से व्यापारियों, कार्मिकों सभी को लाभ होगा। मक्का का 1200 टन क्षमता वाली ईकाई होने के कारण इससे अब आने वाले समय में किसान भाईयों को भी लाभ मिलेगा। कम्पनी को उत्पादों को बनाने के लिए आसानी से मक्का मिलेगी तथा किसानों को उनकी मक्का के लिए बाजार ढूंढने की आवश्यकता नहीं होगी, इससे किसान तथा कम्पनी दोनों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि उद्योगों में सामान्य जरूरत की चीजों को स्थानीय स्तर से पूरा किया जाये।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सिंगल विण्डो सिस्टम पर काम किया जा रहा है। किसी को भी परेशान न होना पड़े, सभी निवेशक उत्तराखण्ड में आये, निवेशकों को सभी आवश्यक सुविधाऐं मुहैया करायी जायेंगी। उद्योगों की लम्बे समय से लम्बित विवादों को सुलझाने के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है तथा वन टाइम सेटलमेंट के आधार पर विवादों का निस्तारण किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अखिलेश सरकार ने उत्तर प्रदेश पर थोपी महंगी बिजली: श्रीकांत शर्मा

सपा अध्यक्षअपनी रैलियों में वादा कर रहे हैं कि उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के बाद सपा की सरकार बनने पर 300 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी। लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता और ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने बृहस्पतिवार को सपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर […]
अखिलेश सरकार ने उत्तर प्रदेश पर थोपी महंगी बिजली: श्रीकांत शर्मा

You May Like