पेमेंट का फर्जी स्क्रीनशॉट दिखाया और खरीदा मोबाइल फोन, पुलिस ने किया गिरफ्तार

News Hindi Samachar

नयी दिल्ली। भुगतान के फर्जी स्क्रीनशॉट दिखा मोबाइल फोन खरीदकर दुकानदारों को ठगने के आरोप में 25 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान हेमंत वशिष्ट के तौर पर हुई है जो हरियाणा में फरीदाबाद का निवासी है। पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार को मध्य जिले के साइबर पुलिस थाना में एक मामला दर्ज किया गया था। यह मामला उस समय प्रकाश में आया जब राजेंद्र नगर के एक दुकानदार मोहसिन खान ने कथित फर्जीवाड़े के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

अपनी शिकायत में, उसने कहा कि अगस्त में एक ग्राहक सैमसंग एस-21 मोबाइल फोन खरीदने उसकी दुकान पर आया था। उसने बताया कि ग्राहक ने ऑनलाइन माध्यम से भुगतान करने की बात कहकर उसको स्क्रीनशॉट दिखाया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बाद में, दुकानदार को पता चला कि खरीदार ने कोई भुगतान नहीं किया था और स्क्रीनशॉट फर्जी था। पुलिस को बाद में पता चला कि वशिष्ट फर्जीवाड़ा कर फोन को गफ्फार मार्केट में बेच दिया करता था। गिरफ्तारी वाले दिन भी वह एक अन्य फोन बेचने आया था जब पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस उपायुक्त (मध्य) श्वेता सिंह चैहान ने बताया कि वह महंगे मोबाइल फोन के भुगतान के फर्जी स्क्रीनशॉट दिखाकर लोगों को ठगता था और बाद में उन मोबाइल फोन को दूसरों को बेच देता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

संविधान में कहीं नहीं लिखा कि वंदे मातरम गाना जरूरी है: अख्तरुल इमान

अख्तरुल इमान ने कहा कि राष्ट्रीय गीत गाना अनिवार्य नहीं है। राष्ट्रीय गीत गाना एक विकल्प है। उसको गाना हमारे लिए जरूरी नहीं है। विवाद बढ़ने के साथ भाजपा विधायक संजय सिंह ने कहा कि जिन लोगों को सदन में राष्ट्रीय गीत गाने पर एतराज है वह देश से प्यार […]
संविधान में कहीं नहीं लिखा कि वंदे मातरम गाना जरूरी है: अख्तरुल इमान

You May Like