उत्तराखंड में अगले 48 घंटे मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा, येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में इन दिनों पहाड़ से लेकर मैदान तक कई इलाकों में जमकर बदरा बरस रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक उत्तराखंड राज्य में अगले 48 घंटे मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र ने 1 और 2 जून को राज्य के जनपदों में गरज चमक के साथ झोंकेदार हवाएं चलने, बारिश तेज ओलावृष्टि और कहीं-कहीं भारी बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना भी जताई है जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज और कल यानी 1 और 2 जून को भी राज्य में मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के जनपदों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ तेज बारिश ओलावृष्टि 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने के साथ ही कुछ इलाकों में बिजली गिरने की संभावना भी है, जिसको लेकर अलर्ट जारी किया गया है तथा ऐतिहा बरतने की सलाह दी गई है।
भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त:-
उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बीते दो दिन से बिगड़ा हुआ है। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जहां जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। वहीं मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। बुधवार सुबह से ही देहरादून सहित कई जिलों में झोंकेदार हवा के साथ बारिश हो रही है। विभाग ने कई जिलों में 2 जून तक यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक दो जून तक प्रदेश में तेज हवा के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। हवा की रफ्तार 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है।
बताया जा रहा है कि रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, देहरादून, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ में भारी बारिश, बिजली चमकने और ओलावृष्टि की संभावना है। वहीं ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।
आईएएनएस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मानसखण्ड मंदिर माला मिशन के तहत सुनियोजित तरीके से समयबद्धता के साथ पूरा किया जाए कार्य: सीएम धामी

देहरादून: मुख्यमंत्री धामी ने मानसखण्ड मंदिर माला मिशन के सबंध में बैठक ली। इस उन्होंने दौरान अधिकारियों को निर्देश कि मानसखण्ड मंदिर माला मिशन के तहत प्रथम चरण में चिन्हित 16 मन्दिरों की भव्यता के लिए किये जा रहे कार्यों में तेजी लाई जाए। इन मंदिरों के मार्गों में आवागमन […]
मानसखण्ड मंदिर माला मिशन के तहत सुनियोजित तरीके से समयबद्धता के साथ पूरा किया जाए कार्य: सीएम धामी

You May Like