पंजाब में चुनाव लड़ेंगे किसान संगठन के नेता! बलबीर राजेवाल को सीएम उम्मीदवार बनाने की तैयारी

News Hindi Samachar

चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति दिलचस्प हो गई है। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर एक और फ्रंट यहां तैयार हो गया है। मिल रही जानकारी के मुताबिक 22 से ज्यादा किसान संगठनों ने बलबीर सिंह राजेवाल को यूनाइटेड फ्रंट का सीएम चेहरा घोषित कर दिया है। हालांकि बलबीर राज्यपाल की ओर से फिलहाल इस पर कोई स्थिति स्पष्ट नहीं की गई है। लेकिन ज्यादातर किसान संगठन चुनाव में उतरने के पक्ष में है। किसानों के चुनावी मैदान में उतरने के बाद सत्तारूढ़ कांग्रेस सहित कई राजनीतिक दलों को नुकसान उठाना पड़ सकता है।

साल भर दिल्ली बॉर्डर पर आंदोलन करने के बाद लौटे किसान संगठनों ने चुनावी तैयारी पूरी कर ली है। जानकारी यह भी है कि किसान संगठनों का यह फ्रंट आम आदमी पार्टी से भी गठबंधन कर सकता है। किसान संगठन 30 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार सकता है और आम आदमी की सरकार बनने की स्थिति में डिप्टी सीएम का फार्मूला भी तय किया जा सकता है। आपको बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि कानूनों का विरोध प्रदर्शन दिल्ली के अलग-अलग सीमाओं पर लगभग 1 साल तक चला। इसमें पंजाब के किसानों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई।

किसान आंदोलन के दौरान बलबीर सिंह राजेवाल एक बड़ा चेहरा बन कर उभरे। बलबीर सिंह उन किसान नेताओं में भी शामिल रहे जो आंदोलन को गैर सियासी और गैर धार्मिक बनाने की वकालत कर रहे थे। बलबीर सिंह राजेवाल भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक नेताओं में से हैं। खन्ना और समराला में उनका अपना दबदबा है। बलवीर सिंह की उम्र 77 वर्ष है और वह 12वीं पास हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देश की एकता पर आंच ना आए, इसलिए एकजुटता बहुत अनिवायर्ः प्रधानमंत्री

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुगलों और अंग्रेजों के खिलाफ भारत के संघर्ष में सिख गुरुओं के योगदान को नमन करते हुए शनिवार को कहा कि उन्होंने (सिख गुरुओं ने) जिन खतरों से देश को आगाह किया था वे आज भी मौजूद हैं। लिहाजा देश की एकता पर आंच […]
देश की एकता पर आंच ना आए, इसलिए एकजुटता बहुत अनिवायर्ः प्रधानमंत्री

You May Like