चकराता में इस बार भाजपा का परचम लहराया जाएगाः रामशरण नौटियाल

News Hindi Samachar

देहरादून। चकराता विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी की जीत के लिए पार्टी संगठन ने रविवार को मंथन किया। भाजपा जिलाध्यक्ष और पार्टी प्रत्याशी की मौजूदगी में सभी कार्यकर्ताओं और मंडल अध्यक्षों को जिम्मेदारी सौंपी गई।

चकराता सीट से भाजपा के प्रत्याशी रामशरण नौटियाल ने कहा कि पार्टी ने जिताऊ प्रत्याशी के तौर पर उन्हें टिकट दिया है। स्थानीय जनता और पार्टी संगठन के साथ मिलकर चकराता में इस बार भाजपा का परचम लहराया जाएगा। जिलाध्यक्ष शमशेर पुंडीर ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को आपसी मतभेद भुलाकर कमल निशान को जिताने के लिए एकजुट होकर काम करना होगा। कहा कि भाजपा सरकार ने इन पांच साल में जितने विकास कार्य चकराता विधानसभा में किए हैं, उससे आधे काम भी चकराता विधायक अपने बीस साल के कार्यकाल में नहीं करा पाए हैं। आरोप है कि विधायक ने सिर्फ अपने चहेतों को चुनाव के वक्त विधायक निधि की बंदरबांट की है, जिससे चुनाव में धनबल का उपयोग किया जा सके। उन्होंने कहा कि इस बार चकराता में तीन इंजन की सरकार बनेगी। इस दौरान शरद सिंह रावत, अरुण मित्तल, सूरत सिंह चैहान, सतीश कपूर, यशपाल सिंह चैहान, गीताराम गौड़, दाताराम शर्मा, अमर सिंह चैहान, दीवान सिंह राणा, रतन सिंह चैहान, नीटू चैहान, सरदार सिंह, प्रदीप वर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नैनीताल में सैलानियों ने बर्फबारी में की मस्ती

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में साल की तीसरी बर्फबारी होने से नैनीताल समेत आसपास के क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग द्वारा नैनीताल समेत ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश का पूर्वानुमान जारी किया था। ऊंचाई वाले क्षेत्र हिमालय दर्शन, किलबरी मार्ग क्षेत्र में कुछ […]
नैनीताल में सैलानियों ने बर्फबारी में की मस्ती

You May Like