मोहम्मद मुस्तफा पर देश द्रोह का मामला दर्ज कर गिरफ्तार करने की मांग

News Hindi Samachar

लुधियाना। लुधियाना के वकील भाईचारे और अखंड भारत सनातन हिन्दू संघ के पदाधिकारियों की ओर से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सिद्धू के सलाहकार पूर्व डीजीपी और कांग्रेस केबिनेट मंत्री रजिया सुल्तान के पति मुहम्मद मुस्तफा के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और मंत्री रजिया सुल्तान की उम्मीदवारी रद्द करने की मांग को लेकर रोष प्रदर्शन करते हुए पुलिस कमिश्नर लुधियाना को मांगपत्र सौंपा।

वकीलों का नेतृत्व करते हुए एडवोकेट केजी शर्मा और एडवोकेट सुरिंदर पाल ने बताया कि कि गत दिनों मलेरकोटला में अपनी पत्नी कांग्रेस केबिनेट मंत्री रजिया सुल्तान की चुनावी बैठक के दौरान पूर्व डीजीपी मुहम्मद मुस्तफा ने पंजाब की अमन शांति को भंग करने की साज़िश के तहत हिन्दू समाज के लिए बहुत ही धमकी भरी गंदी भड़काऊ शब्दाबली का प्रयोग किया। यहां तक कि पूर्व डीजीपी ने पुलिस प्रशासन एवं चुनाव आयोग को धमकाते हुए कहा कि अगर हिन्दू समाज से संबंधित किसी भी बैठक के आयोजन को उनके इलाके में पुलिस प्रशासन की ओर से इजाजत दी गई तो वे पंजाब के हालात खराब कर देंगे। जिसके लिए पुलिस प्रशासन एवं चुनाव आयोग जिम्मेवार होंगे।

एडवोकेट केजी शर्मा और एडवोकेट नवीन शर्मा ने बताया कि वकील भाईचारे और अखंड भारत सनातन हिन्दू संघ की ओर पुलिस प्रशासन से मांग कि गई कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिद्धू के सलाहकार पूर्व डीजीपी और कांग्रेस केबिनेट मंत्री रजिया सुल्तान के पति मुहम्मद मुस्तफा के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए देश द्रोह का मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तार किया जाए और मंत्री रजिया सुल्तान की उम्मीदवारी रद्द की जाए। जिससे प्रदेश में शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव करवाए जा सके। इस मौके पर एडवोकेट सुरिंदर पाल, एडवोकेट केजी शर्मा, एडवोकेट आरके मोर्या, एडवोकेट मनीष पुरंग, दीपक जैन, एस्ट्रो अश्विनी शर्मा, एडवोकेट नवीन शर्मा, एडवोकेट विजय शर्मा, एडवोकेट प्रदीप कपूर, एडवोकेट दलजीत राय, एडवोकेट अमित राय, एडवोकेट सुमित जग्गा, एडवोकेट प्रकाश चोपड़ा, एडवोकेट रमेश भारद्वाज, एडवोकेट रजिंदर शर्मा आदि काफी संख्या में वकील भाईचारा विशेष रूप से उपस्थित था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

माता-पिता ने जबरन कराया 16 साल की नाबालिग का विवाह, माता-पिता और पति के खिलाफ केस दर्ज

मलप्पुरम (केरल)। केरल पुलिस ने वर्ष भर पहले यहां 16 वर्षीय एक किशोरी की शादी कराने के आरोप में मंगलवार को कुछ लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया। पुलिस ने कहा कि आरोपियों में किशोरी के माता पिता और पति शामिल हैं। लड़की का वयस्क पति वंडूर का निवासी है […]
माता-पिता ने जबरन कराया 16 साल की नाबालिग का विवाह, माता-पिता और पति के खिलाफ केस दर्ज

You May Like