कांग्रेस कभी विकास की पक्षधर नहीं रहीः मदन कौशिक

News Hindi Samachar

इस समय भाजपा की 2017 से बड़ी जीत होगी

देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि कांग्रेस कभी विकास की पक्षधर नहीं रही। कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी रही है। कांग्रेस में चुनाव में आने से पहले ही भगदड़ मच गई, जिस कारण कांग्रेस को टिकट बदलने पड़े हैं।

रिस्पना पुल स्थित एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस ने कभी अलग राज्य का समर्थन नहीं किया। उसके कई नेता इसके विरोध में बोलते रहे हैं। जब राज्य में कांग्रेस की सरकार बनी तो विकास का खाका सामने नहीं रखा। कांग्रेस की सरकार घपले और भ्रष्टाचार की सरकार रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने पारदर्शी शासन दिया है। राज्य में अनेक विकास कार्य किए हैं। छह जिलों में डायलेसिस सेंटर बनाए गए हैं। स्वास्थ्य के क्षेत्र में ढांचा बढ़ाया है। सभी क्षेत्रों में अच्छे कार्य हुए हैं। अनेक लोककल्याणकारी योजनाएं राज्य में लागू की गई हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की इस 2017 से बड़ी जीत होगी। पत्रकार वार्ता में प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी, खजान दास, दीप्ति रावत, मीडिया प्रभारी मनवीर चैहान, डा. देवेंद्र भसीन आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ये चुनाव काम और कारनामों वालों के बीचः धामी

सीएम ने घर-घर जाकर केदार रावत के लिए मांगे वोट उत्तरकाशी। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 के लिए प्रदेशभर में 14 फरवरी को मतदान होना है। नामांकन भी प्रक्रिया भी 28 जनवरी को खत्म हो गई है। अब राजनीतिक पार्टियों और प्रत्याशियों ने अपना पूरा फोकस चुनावी प्रचार-प्रसार लगा दिया है। […]
ये चुनाव काम और कारनामों वालों के बीचः धामी

You May Like