एमपी में गौ संरक्षण के लिए लगेगा गौ टैक्स, शिवराज ने जारी किए निर्देश

News Hindi Samachar

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि गौ ग्रास के लिए टैक्स की योजनाएं बनाएं। वहीं गौ पालन और पशुधन संवर्धन की समीक्षा बैठक में अफसरों निर्देश दिए हैं।

भोपाल। मध्य प्रदेश में सूबे की शिवराज सरकार गौ संरक्षण के लिए गौ टैक्स लगाने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि गौ ग्रास के लिए टैक्स की योजनाएं बनाएं। वहीं गौ पालन और पशुधन संवर्धन की समीक्षा बैठक में अफसरों निर्देश दिए हैं।

आपको बता दें कि कमलनाथ सरकार ने भी गौ के भरण-पोषण के लिए मसौदा तैयार किया था। गौ सेवा के लिए जनभागीदारी भी बढ़ाई। गौशालाओं की संचालन की जिम्मेदारी समाजसेवियों को सौंपे जाएंगे। मध्य प्रदेश में 1300 गौशालाओं में 1 लाख 80 हजार गायों को रखा जाएगा।

वहीं बताया जाता है कि पिछली कमलनाथ सरकार ने बजट में प्रति गाय 20 रुपए का आवंटन किया था। पिछले वित्तीय वर्ष में पशुपालन विभाग का बजट 132 करोड़ रुपए रखा था। जबकि 2020-21 में तो यह सीधे 11 करोड़ रुपए हो गया। इसका मतलब यह है कि लगभग 90 फीसदी की कटौती कर दी गई। अब प्रति गाय सरकारी खुराक 20 रुपए से घटकर 1 रुपए 60 पैसे हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

केरल सरकार का कोई छुपा हुआ एजेंडा है: संघ

27 वर्षीय संघ कार्यकर्ता संजीत की सोमवार को उनकी पत्नी के सामने उस समय हत्या कर दी गई थी, जब वह अपनी पत्नी को उसके कार्यालय छोड़ने जा रहे थे। केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन संजीत के घर गए और शोकसंतप्त परिवार को सांत्वना दी। पलक्कड़। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने […]
केरल सरकार का कोई छुपा हुआ एजेंडा है: संघ

You May Like