कश्मीर की वादियों में चित्रकारी करने पहुंचा कलाराम ग्रुप, कलाकारों ने कहा-यहां पर डर का कोई माहौल नहीं

News Hindi Samachar

श्रीनगर। कोरोना महामारी के बाद प्रतिबंधों में ढील दिए जाने के बाद वादियों में एक बार फिर से रौनक लौट आई है। ऐसे में जम्मू-कश्मीर की वादियों में कलाराम समूह के कलाकार पहुंचे हैं। जहां पर वो कुछ वक्त तक रहने वाले हैं और वहां की वादियों की हू-ब-हू चित्रकारी करेंगे। आपको बता दें कि कलाराम समूह के कलाकारों का एक समूह श्रीनगर के लाल चौक चौक में पेंटिंग बनाता है। 80 कलाकारों की टीम इन दिनों कश्मीर दौरे पर है।

इसी बीच प्रभासाक्षी के संवाददाता ने कलाराम के संस्थापक से बातचीत की। जिसमें उन्होंने बताया कि हम भारत के स्वर्ग में पेंट करने के लिए पिछले दो वर्षों से इंतजार कर रहे थे। तो आज हम आखिरकार इसे पेंट करने के लिए यहां हैं। उन्होंने कहा कि कला लोगों को एक साथ जोड़ने का तरीका है।

वहीं टीम के एक कलाकार ने बताया कि मैं पहली बार कश्मीर आई हूं। मुझे यहां पर बहुत अच्छा लग रहा है और मैं काफी कुछ सीख रही हूं। यहां पर सीखने के लिए काफी कुछ है। उन्होंने कहा कि यहां पर पेंटिंग करने का मकसद यही दिखाना है कि यहां पर काफी शांति है। डर का कोई माहौल नहीं है।

एक अन्य कलाकार ने कश्मीर में अपने अनुभव के बारे में बात की और बताया कि हम कश्मीर घाटी को अन्य कारणों से जानते हैं लेकिन यहां शांति है और लोगों को यहां आना चाहिए। हमारा उद्देश्य अन्य राज्यों के लोगों को अपनी कला और पेंटिंग के माध्यम से दिखाना है कि यह घाटी कितनी शांत है। कलाराम पूरे भारत के कलाकारों का एक समूह है, वे हर राज्य में पेंटिंग करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मानसून के सामान्य रहने की संभावना, देशभर में होगी बारिश

नयी दिल्ली। जून-सितंबर अवधि के दौरान अनुकूल ‘ला नीना’ स्थिति बने रहने के अनुमान के साथ ही देश में इस साल दक्षिण-पश्चिम मानसून के सामान्य रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। देश में 2019, 2020 और 2021 में चार महीने के […]
मानसून के सामान्य रहने की संभावना, देशभर में होगी बारिश

You May Like