18 से 20 अप्रैल तक गुजरात का दौरा करेंगे पीएम मोदी, कई विकास परियोजनाओं की रखेंगे आधारशिला

News Hindi Samachar

अहमदाबाद। गुजरात में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने गृह राज्य में अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। खबर के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 से 20 अप्रैल तक गुजरात का दौरा करेंगे। अपने इस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विकास की कई परियोजनाओं का आधारशिला रखेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय के बयान के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 से 20 अप्रैल तक गुजरात का दौरा करेंगे। 18 अप्रैल को च्ड गांधीनगर में स्कूलों के कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का दौरा करेंगे। 19 अप्रैल को बनासकांठा के दियोदर में बनास डेयरी संकुल में कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे।

बयान में यह भी बताया गया है कि इसके बाद च्ड जामनगर में ॅभ्व् ग्लोबल सेंटर फॉर ट्रेडिशनल मेडिसिन की आधारशिला रखेंगे। 20 अप्रैल को च्ड गांधीनगर में वैश्विक आयुष निवेश और नवाचार शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। वहीं प्रधानमंत्री दाहोद में आदिजाति महासम्मेलन में शामिल होंगे और विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को हनुमान जयंती के अवसर पर वीडियो लिंक के जरिए गुजरात के मोरबी में भगवान हनुमान की 105 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि भारत इस मोड़ पर स्थिर नहीं बना रह सकता और उसे आत्मनिर्भर बनना होगा।

मोदी ने करते हुए कहा, ‘‘भारत अब स्थिर नहीं बना रह सकता… हम जहां है, वहीं बने नहीं रह सकते। वैश्विक स्थिति ऐसी है कि पूरी दुनिया यह सोच रही है कि ‘आत्मनिर्भर’ कैसे बनना है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं देश के संतों से अनुरोध करूंगा कि वे केवल स्थानीय उत्पाद खरीदने की लोगों को शिक्षा दें। ‘वोकल फॉर लोकल’ मुख्य चीज है। हमारे घरों में, हमें केवल अपने लोगों की बनाई चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए। कल्पना कीजिए, इसके कारण कितनी अधिक संख्या में लोगों को रोजगार मिलेगा।’’ मोदी ने कहा कि विदेशी वस्तुएं लोगों को अच्छा महसूस करा सकती हैं, लेकिन इसमें ‘‘हमारे लोगों की कड़ी मेहनत, हमारी मिट्टी की सुगंध’’ का एहसास शामिल नहीं होगा। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘यदि आगामी 25 साल में हम केवल स्थानीय उत्पाद इस्तेमाल करते हैं, तो हमारे लोग बेरोजगार नहीं रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कोरोना वायरस संक्रमण से उबरने के बाद लोगों की आखें और त्वचा प्रभावित: चिकित्सक

नयी दिल्ली। कोरोना वायरस संक्रमण से उबरने के बाद लोगों में सांस फूलना, आंखों में समस्या, मांसपेशियों में कमजोरी आना, एकाग्रता में कमी, वजन घटना, नींद नहीं आना जैसी समस्याएं आमतौर पर देखी गई हैं।स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भले ही भारत में कोविड-19 के मामले […]
कोरोना वायरस संक्रमण से उबरने के बाद लोगों की आखें और त्वचा प्रभावित: चिकित्सक

You May Like