बीआरओ हिमाचल को लद्दाख से जोड़ने के लिए दुनिया की सबसे ऊंची सुरंग बनाएगा

News Hindi Samachar

मनीला (हिमाचल प्रदेश)। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) हिमाचल प्रदेश को लद्दाख से जोड़ने के लिए 16,580 फुट की ऊंचाई पर शिंकु ला दर्रे पर दुनिया की सबसे ऊंची सुरंग बनाएगा।

बीआरओ के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल राजीव चैधरी ने शनिवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने शिंकु ला दर्रे पर सामरिक रूप से महत्वपूर्ण हिमाचल प्रदेश से जंस्कार रोड का उद्घाटन करते हुए यह बात कही।

लेफ्टिनेंट जनरल राजीव चैधरी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि बीआरओ इस साल जुलाई तक हिमाचल प्रदेश को लद्दाख में जंस्कार घाटी तक जोड़ने वाली सुरंग का निर्माण शुरू करेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना को पूरा करने के लिए बीआरओ के ‘प्रोजेक्ट योजक’ को लागू कर दिया है।

उन्होंने कहा कि इस सुरंग का निर्माण 2025 तक पूरा हो जाएगा और यह जंस्कार घाटी की अर्थव्यवस्था बदल देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कांग्रेस एक संभावना रहित दल, केवल अरविंद केजरीवाल भाजपा को चुनौती दे सकते हैं: आप

नयी दिल्ली। चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर के कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में हुई बैठक में शामिल होने के बाद आम आदमी पार्टी ने शनिवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस एक संभावना रहित दल है और केवल आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ही भारतीय जनता पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर […]
कांग्रेस एक संभावना रहित दल, केवल अरविंद केजरीवाल भाजपा को चुनौती दे सकते हैं: आप

You May Like