नफरत के बुलडोजर बंद करो और बिजली संयंत्रों को चालू करो: राहुल

News Hindi Samachar

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित उत्तरी दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) ने जहांगीरपुरी में दो दिवसीय अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाए जाने की घोषणा की है। मामला सुप्रीम कोर्ट की दहलीज तक पर पहुंच गया। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए। जहांगीरपुरी में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर को लेकर पूरे देश में राजनीति खूब तेज हो गई और बयानों का दौर भी शुरू हो गया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार को घेरा है। राहुल गांधी ने कोयले की कमी से संभावित बिजली संकट का जिक्र करते हुए मोदी सरकार को सलाह दी है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि 8 साल की बड़ी चर्चा के परिणामस्वरूप भारत के पास केवल 8 दिनों का कोयला भंडार है। मोदी जी, महंगाई का दौर चल रहा है। बिजली कटौती से छोटे उद्योग धराशायी हो जाएंगे, जिससे नौकरियों का और नुकसान होगा। नफरत के बुलडोजर बंद करो और बिजली संयंत्रों को चालू करो!

गौरतलब है कि इससे पहले भी कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए पीएम मोगी पर निशाना साधा था। उन्होंने न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट शेयर करते हुए लिखा था कि मोदी जी ना सच बोलते हैं, ना बोलने देते हैं। वो तो अब भी झूठ बोलते हैं कि ऑक्सीजन संकट से कोई नहीं मरा! मैंने पहले भी कहा था – कोविड में सरकार की लापरवाहियों से 5 लाख नहीं, 40 लाख भारतीयों की मौत हुई। फ़र्ज़ निभाईये, मोदी जी – हर पीड़ित परिवार को 4 लाख का मुआवज़ा दीजिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पेट्रोल पम्प पर हुई लूट के मामले में पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

रुड़की। बीते दिन पेट्रोल पम्प पर हुई लूट के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस को सीसी टीवी कैमरों से वि़िडयोफुटेज प्राप्त हुए है जिसके आधार पर पुलिस बदमाशों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी है। भगवानपुर थाना क्षेत्र के जहाजगढ़ क्षेत्र के नन्हेड़ा अनंतपुर […]
पेट्रोल पम्प पर हुई लूट के मामले में पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

You May Like