सत्येंद्र चंद्र गुड़िया के विरोधी भी उनके प्रशंसक रहेः महाराज

News Hindi Samachar

काशीपुर। पूर्व सांसद स्व० सत्येन्द्र चन्द्र गुड़िया की बारहवीं पुण्यतिथि पर आज हम उनको स्मरण कर रहे हैं। वह एक ऐसी राजनीतिक शख्सियत थे जिनके कार्यों की प्रसंशा उनके विरोधी भी करते थे। उन्होंने कभी भी राजनीतिक ताकत का दुरूपयोग नहीं किया। उक्त बात प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, पंचायत राज, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने रविवार को बाजपुर रोड स्थित एस0 सी0 गुड़िया इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड लॉ कॉलेज विधि परिषद के आभासी न्यायालय का उद्घाटन करते हुए कही। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि काशीपुर क्षेत्र में आज जो भी विकास दिखाई दे रहा है वह स्व० गुड़िया जी की ही देन है। उनके द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में जो अभूतपूर्व कार्य किये गये जिसके लिए उन्हें हमेंशा याद किया जायेगा। स्व० सत्येन्द्र चन्द्र गुड़िया से लोग इसलिए खुश रहते थे कि वह जनहित में जो भी बात कहते थे उसे अवश्य पूरा करते थे। उनके अंदर कमाल की राजनीतिक और प्रशासनिक क्षमता थी। वह अपनी स्पष्टवादिता से सभी का दिल जीत लेते थे। उन्होने बताया कि स्व० सत्येन्द्र चन्द्र गुड़िया प्रदेश की एन. डी. तिवारी सरकार में उद्योग, सिंचाई एवं गन्ना मंत्री रहे और नैनीताल से सांसद भी रहे। वह उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान के सदस्य रहने के साथ-साथ पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय प्रशासक मण्डल के सदस्य रहे, उत्तरांचल आवास सलाहकार परिषद के अध्यक्ष रहे। उन्हे ऑल इण्डिया ऑफ इंटेलेक्चुअल द्वारा उत्तरांचल रत्न से भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में डॉक्टर दीपिका गुड़िया आत्रेय द्वारा सभी सम्मानित अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए डॉ0 दीपिका गुड़िया आत्रेय ने कहा कि आज का दिन वह दिन है जब पिता स्वर्गीय सत्येंद्र चंद गुड़िया हमें छोड़कर आत्मा के अनंत रूप में विलीन हो गए थे। बावजूद इसके हम उनकी पुण्यतिथि को शोक दिवस के रूप में नहीं बल्कि हर वर्ष विकास के नए संकल्पों के रूप में मनाते हैं और श्री गुड़िया जी भले ही अब हमारे बीच नहीं हैं परंतु उनके आदर्श और सिद्धांत आज भी हमें नई ऊर्जा और ताकत प्रदान करते हैं। पूर्व सांसद एवं एस0 सी0 गुड़िया इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड लॉ कॉलेज संस्थान के संस्थापक स्वर्गीय सत्येन्द्र चंद्र गुड़िया की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सांसद स्वर्गीय सत्येंद्र चंद्र गुड़िया की धर्मपत्नी विमला गुड़िया पुत्री डॉक्टर दीपिका गुड़िया आत्रे एवं डॉक्टर नीरज आत्रे तथा समस्त परिवार द्वारा पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी में अनुशासन बनाये रखने की पुरजोर वकालत की

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा की अध्यक्षता में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में जिला/महानगर के अध्यक्षों/प्रदेश फ्रंटलों के अध्यक्षों एवं प्रदेश के प्रकोष्ठों के अध्यक्षों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपदवार जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों द्वारा संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए हर संभव […]
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी में अनुशासन बनाये रखने की पुरजोर वकालत की

You May Like