पीएम मोदी ने बदला चुनाव का नैरेटिव, पहले जातिवाद, संप्रदायवाद के आधार पर होते थे चुनाव: जेपी नड्डा

News Hindi Samachar

अहमदाबाद। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को गुजरात के गांधी नगर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुझे सुबह लौहपुरुष सरदार पटेल जी की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित करने के पश्चात हमारे भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता बंधु, चुनाव समिति के सदस्यों और हमारे सांसदों एवं विधायकों से मिलने का सौभाग्य मिला और आज इसके बाद कार्यकर्ता बंधुओं से भी बातचीत होगी।

उन्होंने कहा कि जातिवाद की राजनीति को, संप्रदायवाद की राजनीति को, क्षेत्रवाद की राजनीति को, परिवारवाद की राजनीति को टक्कर अगर किसी ने दी है तो वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकासवाद की राजनीति ने दी है।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी का विकास और पार्टी लोगों के प्रति समर्पित होते हुए, एक परिवर्तन का उपकरण बन सकें। इसमें पार्टी का क्या योगदान हो सकता है, इसका एक सफल उदाहरण गुजरात की धरती रही है। उन्होंने कहा कि राजनीति की संस्कृति को बदलने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है। पहले चुनाव के नैरेटिव जातिवाद, संप्रदायवाद, क्षेत्रवाद के आधार पर होते थे, लेकिन आज चुनाव के नैरेटिव विकासवाद के रिपोर्टकार्ड के होते हैं।

इसी बीच जेपी नड्डा ने कहा कि भारत के वैज्ञानिकों ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में मात्र 9 महीने में ही 2 मेड इन इंडिया वैक्सीन बना दी। देश का वैक्सीनेशन प्रोग्राम विश्व का सबसे बड़ा और सबसे तेज गति से चलने वाला अभियान है। 188 करोड़ से अधिक वैक्सीन पूरे देश में और गुजरात में भी कुल 97.6 फीसदी वैक्सीनेशन हो चुका है। उन्होंने कहा कि भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में प्रदेश तो आगे बढ़ ही रहा है। साथ ही साथ सी.आर पाटिल के नेतृत्व में पार्टी का विकास भी लगातार हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ब्रेक फेल होने से रोड पर पलटा यूटिलिटी वाहन, पांच घायल

देहरादून। पछवादून के साहिया माख्टी मोटर मार्ग पर ददौली समाल्टा के समीप एक यूटिलिटी वाहन हादसे का शिकार हो गया। हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों ने घायलों को वाहन से बाहर निकाला और 108 एंबुलेंस सेवा की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साहिया […]
ब्रेक फेल होने से रोड पर पलटा यूटिलिटी वाहन, पांच घायल

You May Like