रमाबाई आंबेडकर ने संघर्षों से भरे जीवन में धैर्य और आत्मबल के साथ सामाजिक चेतना को नई दिशा दी- सीएम

News Hindi Samachar

रमाबाई आंबेडकर की जयंती सीएम धामी ने किया नमन 

मुख्यमंत्री ने कहा रमाबाई आंबेडकर का व्यक्तित्व और उनका संघर्ष समाज को समानता, न्याय और अधिकारों के प्रति निरंतर सजग रहने की प्रेरणा देता है

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नारी सशक्तिकरण की प्रेरणास्रोत और त्याग, समर्पण व अदम्य साहस की प्रतिमूर्ति रमाबाई आंबेडकर की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि रमाबाई आंबेडकर ने संघर्षों से भरे जीवन में धैर्य और आत्मबल के साथ सामाजिक चेतना को नई दिशा दी।

मुख्यमंत्री धामी ने अपने संदेश में कहा कि रमाबाई आंबेडकर का व्यक्तित्व और उनका संघर्ष समाज को समानता, न्याय और अधिकारों के प्रति निरंतर सजग रहने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि उनके विचार और जीवन मूल्य हमें मानवीय मूल्यों के साथ समाज को आगे बढ़ाने का मार्ग दिखाते रहेंगे।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर रमाबाई आंबेडकर के योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि उनका जीवन नारी सशक्तिकरण और सामाजिक समरसता का सशक्त उदाहरण है, जो आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।

Next Post

बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई ‘वध 2’, जानिए फिल्म के पहले दिन का कलेक्शन

साल 2022 में रिलीज हुई चर्चित फिल्म ‘वध’ के बाद अब इसका सीक्वल ‘वध 2’ दर्शकों के बीच पहुंच चुका है। नीना गुप्ता और संजय मिश्रा अभिनीत यह फिल्म शुक्रवार, 6 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। ऐसे समय में जब बॉक्स ऑफिस पर ‘बॉर्डर 2’ मजबूत पकड़ बनाए हुए […]
बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई ‘वध 2’, जानिए फिल्म के पहले दिन का कलेक्शन

You May Like