कुम्भ मेले के दृष्टिगत मच्छर-मक्खी नियंत्रण कार्यक्रम के अभियान का शुभारम्भ

News Hindi Samachar
कुम्भ मेले के दृष्टिगत मच्छर-मक्खी नियंत्रण कार्यक्रम के अभियान का शुभारम्भ

हरिद्वार। श्री दीपक रावत, मेलाधिकारी ने आज कुम्भ मेले के दृष्टिगत हर की पैड़ी से मच्छर-मक्खी नियंत्रण कार्यक्रम के अभियान का हरी झण्डी दिखाकर शुभारम्भ किया। मच्छर-मक्खी नियंत्रण हेतु दवा के छिड़काव की शुरूआत हर की पैड़ी स्थित एक रेस्टोरेंट से की गयी।
इस मौके पर श्री दीपक रावत ने मच्छर-मक्खी नियंत्रण अभियान के सम्बन्ध में बताया कि इस अभियान के सफल संचालन के लिये उप मेलाधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी गयी है। उन्होंने कहा कि पूरे कुम्भ मेला क्षेत्र के लिये सेक्टरवाइज टीमें बनाई गयी हैं। उन्होंने कहा कि कुम्भ मेले में बहुत सारे श्रद्धालु आयेंगे, खाने-पीने के हमारे सभी होटल व ढाबे चले रहे होंगे तथा गर्मी का सीजन भी निकट है। इसको देखते हुये हमने मक्खी व मच्छर दोनों ही मेला क्षेत्र में न आयें, इसके लिये अभी से प्रोग्राम शुरू किया गया है। यह कार्य मार्केट क्षेत्र में अभी से करना बहुत जरूरी है। कुल मिलाकर हमारा लक्ष्य यह है कि मेले के दौरान व उसके बाद भी मक्खी-मच्छर बिल्कुल न हों तथा किसी भी प्रकार से मक्खी-मच्छर से सम्बन्धित कोई भी बीमारी न फैलने पाये।
इस अवसर पर श्रीगंगा सभा के महामंत्री, श्री तन्मय वशिष्ठ, अपर मेला अधिकारी डाॅ0 ललित नारायण मिश्र, श्री हरवीर सिंह, मेलाधिकारी स्वास्थ्य, श्री अर्जुन सिंह सेंगर, उप मेला अधिकारी श्री अंशुल सिंह, श्री किशन सिंह नेगी, श्री दयानन्द सरस्वती, सहायक नगर आयुक्त सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुंभ मेला 2021 के दौरान मीडिया सेंटर होगा अत्याधुनिक सुविधा से युक्त

हरिद्वार। अपर मेला अधिकारी हरबीर सिंह ने मीडिया सेंटर का निर्माण तेज गति से करने के और निर्धारित समय अवधि के भीतर कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिये। कुंभ मेला 2021 के दौरान व्यापक मीडिया कवरेज के लिये मीडिया सेंटर बनाया जा रहा है। कुंभ मेला एरिया में चंडी […]
कुंभ मेला 2021 के दौरान मीडिया सेंटर होगा अत्याधुनिक सुविधा से युक्त

You May Like