भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह के पक्ष में मतदान की अपील करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

News Hindi Samachar

जनता के चेहरों पर सरकार के कामकाज के प्रति संतुष्टि का भाव आ रहा नजर -गणेश जोशी

मंत्री बोले – अबकी बार 400 पार का नारा होगा साकार, भाजपा रचेगी नया इतिहास

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को टिहरी लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की सांसद प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह के पक्ष में मतदान के लिए मसूरी विधानसभा क्षेत्र में अंतर्गत देहरादून के दून विहार वार्ड नंबर 06 और जाखन वार्ड नंबर 07 में जनसंपर्क किया। जनसंपर्क के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान के तहत भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह के पक्ष में मतदान की अपील की।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी नीतियों और विकास कार्यों पर जनता के चेहरों पर सरकार के कामकाज के प्रति संतुष्टि का भाव नजर आ रहा है और जनता का यही विश्वास रिकॉर्ड तोड़ मतों से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अबकी बार 400 पार के नारे को साकार करने के लिए उत्तराखंड की जनता पूर्ण रूप से तैयार है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विश्वास जताते हुए कहा कि 2024 के लोकसभा के चुनाव में भाजपा पांच की पाँचों सीटों पर प्रचंड जीत दर्ज कर नए कीर्तिमान स्थापित करने जा रही है।

इस अवसर पर मसूरी विधानसभा चुनाव प्रभारी कमली भट्ट, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, महानगर महामंत्री सुरेंद्र राणा, मंडल महामंत्री आशीष थापा, पूर्व मंडल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, मंडल उपाध्यक्ष अरविंद डोभाल, अमित थापा, चुनाव सह संयोजक निरंजन डोभाल, मोहित जायसवाल, पार्षद संजय नौटियाल, योगेश घाघट, कमल थापा, चुन्नी लाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष विनय गुप्ता, महामंत्री दीपक, सोशल मीडिया संयोजक प्रमोद थापा, वरुण छेत्री, शक्ति केंद्र संयोजक किरण पासवान आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' से नेता लालकृष्ण आडवाणी सम्मानित 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी थे मौजूद  नई दिल्ली। भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से नवाजा गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली में आडवाणी के आवास पर उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, […]
देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से नेता लालकृष्ण आडवाणी सम्मानित 

You May Like