जलकुर नदी और झील में महिला की तलाश, SDRF का सघन सर्च अभियान जारी

News Hindi Samachar

लामगांव:  लामगांव क्षेत्र में एक महिला के जलकुर नदी में लापता होने की सूचना के बाद SDRF द्वारा लगातार सर्च एवं रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में रविवार को उप निरीक्षक श्री सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में SDRF पोस्ट कोटी कॉलोनी की टीम लामगांव पहुंची और महिला की तलाश में जलकुर नदी एवं झील क्षेत्र में सघन सर्च अभियान चलाया। SDRF जवानों ने नाव एवं अन्य आवश्यक उपकरणों की मदद से संभावित स्थानों पर गहनता से तलाश की।

काफी प्रयासों के बावजूद महिला का कोई सुराग नहीं मिल सका। अभियान के दौरान सर्चिंग रिपोर्ट शून्य रही। SDRF टीम द्वारा महिला की तलाश के लिए अभियान लगातार जारी रखा जा रहा है।

Next Post

उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी, देहरादून-टिहरी में भारी बारिश का अलर्ट

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय है। पहाड़ी जिलों से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। देहरादून के कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है, जबकि बारिश के कारण नदी-नाले भी उफान पर हैं। पहाड़ों में […]
उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी, देहरादून-टिहरी में भारी बारिश का अलर्ट

You May Like